रसोइया संघ ने जताया आक्रोश

रसोइया को मिले चतुर्थ वर्गीय कर्मी का दर्जा झंझारपुर: अनुमंडल कार्यालय परिसर में मिड-डे-मिल वकर्स यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष अजय कुमार अमर की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में मिड-डे-मिल वकर्स यूनियन के राज्य नेत्री रामपरी देवी, जिला सचिव मनोज कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे़ बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं […]

रसोइया को मिले चतुर्थ वर्गीय कर्मी का दर्जा

झंझारपुर: अनुमंडल कार्यालय परिसर में मिड-डे-मिल वकर्स यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष अजय कुमार अमर की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में मिड-डे-मिल वकर्स यूनियन के राज्य नेत्री रामपरी देवी, जिला सचिव मनोज कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे़ बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन की बात जरूरत करती है़ लेकिन देश के एक करोड़ मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं. बिना वेतन सरकार काम ले रही है़
आशा, ममता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं रसोइया आदि की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है़ इन लोगों से सुबह 9 बजे से शाम के पांच बजे तक काम लिया जाता है़ खासकर रसोइये से झाड़ू लगाने से लेकर खाना बनाने तक का काम लिया जाता है़ उपर से प्रधानाध्यापक की डांट फटकार भी इन्ही गरीबो को झेलनी पड़ती है़ उक्त प्रधानाध्यापक की बात नहीं मानने पर स्कूल से निकाल बाहर भी कर दिया जाता है़ बैठक में सभी रसोइया को चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मी मानकर नियमित कर 18 हजार रुपये का वेतन का प्रस्ताव बैठक में लिया गया है़
साथ ही 12 माह के वेतन दिये जाने का प्रस्ताव लिया गया है़ रसोइये को 45 वें श्रम सम्मेलन के मुताबिक ग्रेचुटी, पेंशन, प्रोवीडेंट फंड, मेडिकल सहित सभी सरकारी सुविधा दिये जाने पर बल दिया गया़ रसोइये को नियुक्त प्रमाणपत्र निर्गत, मध्याह्न भोजन योजना को किसी संस्था में नहीं दिये जाने का भी प्रस्ताव लिया गया है़ प्रत्येक वर्ष दो जोड़ी ड्रेस मुहैया कराने का भी प्रस्ताव बैठक में लिया गया है़ रसोइये को शिक्षक एवं अन्य सरकारी कर्मी की तरह मातृत्व अवकाश की व्यवस्था की मांग सरकार से की गयी़ बैठक में लिये गये प्रस्ताव को अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभाग को भेजने की बात कही गयी है़ इस पर अमल नहीं करने पर सरकार व विभाग के खिलाफ बिगुल फुकने का भी प्रस्ताव बैठक में लिया गया है़ बैठक में बीणा देवी, रामकला देवी, प्रमिला देवी, लक्ष्मी यादव, कारू महतो, धनिक लाल साह, विनय मिश्र, भलिया देवी, ममता देवी, दुर्गा देवी, विभा देवी, मंजू देवी, अनिता देवी सहित दर्जनों रसोइया मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >