बिहार में नहीं हो रहा विकास काम : हुकुमदेव

मधुबनी : भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा है कि बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किया जा रहा है. कभी मंदिर निर्माण कर सड़क के काम को रोका जाता है तो कभी विद्यालय परिसर में ही मंदिर बना दिया जाता है. सरकार इस दिशा में या तो जान बूझ कर मौन है या […]

मधुबनी : भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा है कि बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किया जा रहा है. कभी मंदिर निर्माण कर सड़क के काम को रोका जाता है तो कभी विद्यालय परिसर में ही मंदिर बना दिया जाता है. सरकार इस दिशा में या तो जान बूझ कर मौन है या फिर इसका प्रशासन पर नियंत्रण ही नहीं है.

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में बिहार में सुशासन केवल ढकोसला है. अधिकारियों की लालफीताशाही और परिवारवाद के कारण बिहार धीरे-धीरे अराजकता की ओर जा रहा है. भ्रष्टाचार का खुला तांडव हो रहा है. ईमानदार और कर्मठ पदाधिकारी परेशान हैं. उन्होंने युवा व छात्रों से आगे बढ कर आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया है. सांसद ने कहा कि बिहार सरकार लाचार और असमर्थ है.

सरकारी जमीनों का अतिक्रमण कर निजी कार्य किये जा रहे हैं. स्कूल और अस्पतालों के जमीन पर भी अतिक्रमण है. लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है. और जानबूझकर अराजकता फैलाने में लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >