दुर्घटना में शिक्षिका की मौत

मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र के धनुषी रामनगर गांव में मधुबनी – बेनीपट्टी मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत मंगलवार को मौके पर ही हो गयी. मृतका की पहचान बेनीपट्टी रजघट्टा निवासी हीना परवीन थी. घटना के संबंध में मृतका के भाई मो. फारूख ने बताया कि उनकी बहन हीना परवीन […]

मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र के धनुषी रामनगर गांव में मधुबनी – बेनीपट्टी मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत मंगलवार को मौके पर ही हो गयी. मृतका की पहचान बेनीपट्टी रजघट्टा निवासी हीना परवीन थी. घटना के संबंध में मृतका के भाई मो. फारूख ने बताया कि उनकी बहन हीना परवीन सुजातपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी.

वह मैट्रिक की परीक्षा में एनसी कॉलेज उच्चैठ में वीक्षक के रूप में पदस्थापित थी. प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद वह स्कूटी से मधुबनी जा रही थी. इसी दौरान धनुषी गांव में एक सुअर से टकरा जाने के कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें मो. उमर फारूख ने बताया कि पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी दी गई है. शिक्षिका को दो छोटे बच्चे है व उनके पति भी शिक्षक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >