मोबाइल पर विद्युत बिल की मिलेगी जानकारी

मधुबनीः विद्युत विभाग को सरकार हाइटेक बना रही है. विभाग अब उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल भेजेगा. सहायक अभियंता रेवन्यू वरुण कुमार ने बताया कि अब सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल डीटी सिस्टम के तहत उसके कनेक्शन नंबर में फीड कर उसे पहले मोबाइल से संदेश दिया जायेगा. उसके बाद सभी उपभोक्ता को विपत्र दिया जायेगा. […]

मधुबनीः विद्युत विभाग को सरकार हाइटेक बना रही है. विभाग अब उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल भेजेगा. सहायक अभियंता रेवन्यू वरुण कुमार ने बताया कि अब सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल डीटी सिस्टम के तहत उसके कनेक्शन नंबर में फीड कर उसे पहले मोबाइल से संदेश दिया जायेगा. उसके बाद सभी उपभोक्ता को विपत्र दिया जायेगा. वहीं लोड व विद्युत चोरी के लिए भी विभाग डीटी कोड दे रहा है.

ताकि ट्रांसफॉर्मर पर लोड के साथ उपभोक्ताओं की संख्या को भी पता उस डीटी कोड से चल पायेगा. सहायक अभियंता श्री कुमार ने बताया कि मीटर रीडिंग के लिए सभी फ्रेंचाइजी को कह दिया गया है. जिस एजेंसी के स्टाफ मीटर रीडिंग में कोताही बरतेगा उसका एजेंसी को समाप्त करने के लिए ऊपर लिखा जायेगा. विपत्र सुधार के लिए एक नया अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत बड़े बकायेदार के यहां मोबाइल वैन भेज कर उसके घर पर विपत्र देकर वसूली की व्यवस्था किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >