पाउडर के िछड़काव से बचेगी जान

बेनीपट्टी : प्रखंड मुख्यालय में जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से क्षेत्रों में कालाजार से बचाव के लिये स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सिंथेटिक पाराथ्रोमायड नामक पाउडर छिड़काव का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके लिये सभी केटीएस और बीसी को विशेष रुप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि चिन्हित सभी […]

बेनीपट्टी : प्रखंड मुख्यालय में जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से क्षेत्रों में कालाजार से बचाव के लिये स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सिंथेटिक पाराथ्रोमायड नामक पाउडर छिड़काव का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके लिये सभी केटीएस और बीसी को विशेष रुप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि चिन्हित सभी गांवों में शतप्रतिशत पाउडर का छिड़काव कर कालाजार जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव किया जा सके. इस दौरान प्रशिक्षण

सत्र को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कालाजार न केवल एक खतरनाक बीमारी है, बल्कि इसकी चपेट में आने से जान भी जा सकती है. इससे बचाव के लिये पाउडर के छिड़काव सहित आम लोगों में जागरुकता लाने की भी आवश्कता है, ताकि लोग अपना बचाव स्वयं कर सकें. वहीं केयर इंडिया के कार्यक्रम पदाधिकारी ओम प्रसाद नायक ने कहा कि कालाजार एक गंभीर रोग है, जो विषैले कीटाणुओं के काटने से होता है. इलाज से बचाव ही बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि 20 मार्च से प्रारंभ होनेवाले पाउडर छिड़काव अभियान के लिये कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.

यह प्रशिक्षण 27 फरवरी से चल रहा है और 3 मार्च को संपन्न हो जायेगा. छिड़काव संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी देकर छिड़काव कर्मियों को दक्षता प्रदान किया जा रहा है. मौके पर केटीएस शत्रुध्न ठाकुर, प्रदीप कुमार महतो, शुभंकर कुमार, कृष्ण कुमार, सूर्यमोहन कुमार व केशव पाठक समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >