शहर में हर चौराहे पर जाम से लोगों को हुई परेशानी

शहर पर 70 हजार छात्रों-अभिभावकों का दबाव मधुबनी : जिला प्रशासन की लापरवाही मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन सामने आया. जहां वाहनों के आने जाने का वैकल्पिक कोई इंतजाम नहीं होने के कारण दिन भर लोगों को जाम से फजीहत का सामना करना पड़ा. सुबह से ही मुख्यालय में छात्रों व अभिभावकों की भीड़ […]

शहर पर 70 हजार छात्रों-अभिभावकों का दबाव

मधुबनी : जिला प्रशासन की लापरवाही मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन सामने आया. जहां वाहनों के आने जाने का वैकल्पिक कोई इंतजाम नहीं होने के कारण दिन भर लोगों को जाम से फजीहत का सामना करना पड़ा. सुबह से ही मुख्यालय में छात्रों व अभिभावकों की भीड़ होने के कारण विभिन्न पथों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. वहीं बाई पास से बड़े वाहनों के प्रवेश नहीं होने के कारण हर छोटी – बड़ी वाहनों का प्रवेश शहर के सड़कों पर होती रही. जिस कारण जाम की स्थिति भयावह बनी रही. लोग घंटो जाम में फंसे रहे.
वाहन लगाने का जगह उपलब्ध नहीं
शहर में करीब सत्तर हजार अतिरिक्त लोगों के आने के साथ ही हजारो मोटरसाइकिल व चार पहिये वाहन भी शहर में आ गया . दूर दराज से छात्रों के लाने ले जाने के लिये लोग मैजिक, टेपों व मोटर साईकिल की भीड़ रही. जिसे लगाने के लिये कोई भी उपयुक्त जगह नहीं होने के कारण लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे ही लगा दिया था. ऐसे में सड़को पर आने जाने वाले वाहनों को किनारा करने के लिये भी जगह नहीं मिला. जिससे जाम बढता ही गया.
ट्रैफिक नहीं . शहर में प्रशासन की पूर्व तैयारी नहीं रही. इससे पूर्व भी इंटर की परीक्षा में जिला पदाधिकारी ने बड़े वाहनों के मुख्यालय में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया था. निर्देश था कि जलधारी चौक के समीप से चकदह – मालगोदाम रोड बाईपास होते हुए बस स्टैंड में बस व ट्रक के साथ साथ अन्य बड़े वाहन प्रवेश करेगी. पर इंटर की परीक्षा मे यह किसी दिन नहीं दिखा.
नतीजा यह हुआ कि पूरे परीक्षा में जाम से लोग जूझते रहे. यही निर्देश मैट्रिक परीक्षा केा लेकर भी जारी किया गया है. पर इस पर पहले दिन कोई अमल नहीं हुआ. आलम यह रहा कि किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखी. हालांकि ट्रैफिक प्रभारी जयनंदन कुमार खुद पुलिस जवानों के साथ सड़कों पर दौड़ते रहे. पर भीड़ को नियंत्रित करने में उन्हें भारी मशक्कत उठानी पड़ी
रेंगते रहे लोग
शहर मुख्यालय में परीक्षा के पहले ही दिन करीब 40 हजार छात्र आये थे. इनके साथ करीब 25 से तीस हजार अभिभावकों की भी संख्या थी. पर इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं थे. सबसे अधिक भीड़ महिला कॉलेज रोड, आर के कॉलेज- मधुबनी मुख्य सड़क मार्ग, वाट्सन स्कूल, डीएनवाई, बाबूसाहेब चौक, स्टेशन चौक सहित हर चौक चौराहा पर जाम लगा हुआ था. परीक्षा की पाली शुरू होने एवं परीक्षा समाप्त होने के समय यह भीड़ अधिक रही. जिस कारण इस समय आम लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हुई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >