300 बोतल शराब जब्त चालक गिरफ्तार

कलुआही : रात्रि गश्ती के दौरान बाजार में महादेव मंदिर के समीप एन एच 105 से जायलो पर लदा 300 बोतल रॉयल स्टैग शराब जब्त किया है. इस संबंध में कांड संख्या 17/17 दर्ज कर चालक श्याम कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे थानाध्यक्ष […]

कलुआही : रात्रि गश्ती के दौरान बाजार में महादेव मंदिर के समीप एन एच 105 से जायलो पर लदा 300 बोतल रॉयल स्टैग शराब जब्त किया है. इस संबंध में कांड संख्या 17/17 दर्ज कर चालक श्याम कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे थानाध्यक्ष रात्रि गश्ती में लगे थे. उसी समय दरभंगा से जयनगर जा रही एक जायलो को रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान तीन सौ बोतल रॉयल स्टैग शराब मिला. तत्काल पुलिस ने जयनगर के चालक सहित गाड़ी को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी शराब बोतल पर मेड इन दिल्ली और सेल फोर हरियाणा लिखा है. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >