सीएस ने प्रभारी को दिया भूमि उपलब्ध कराने का निदेश

ट्रक की ठोकर से युवक की मौत होनेवाले साले को परीक्षा दिलाने जा रहा था युवक आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया क्ष:तिग्रस्त सकरी/ पंडौल : पंडौल थाना क्षेत्र के पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क पर सती स्थान के समीप बुधवार को ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक की मौके पर […]

ट्रक की ठोकर से युवक की मौत

होनेवाले साले को परीक्षा दिलाने जा रहा था युवक
आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया क्ष:तिग्रस्त
सकरी/ पंडौल : पंडौल थाना क्षेत्र के पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क पर सती स्थान के समीप बुधवार को ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अरेड़ थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय जीतन कुमार सहनी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने होने वाले साला, बासोपट्टी थाना के नरकटिया गांव निवासी सूरज कुमार सहनी को मोटरसाइकिल से मैट्रिक की परीक्षा दिलाने पंडौल के ब्रह्मोतरा परियोजना विद्यालय जा रहा था. इसी दौरान पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क पर सती स्थान के समीप पंडौल की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने सामने से मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड गये. इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
जबकि इस घटना में परीक्षार्थी सूरज कुमार सहनी को भी हल्की चोटें आयी है. ठोकर लगने के बाद ट्रक चालक तेजी से मधुबनी की ओर भागा. लेकिन सती स्थान से आगे विवेकानन्द मिशन विद्यापीठ के पास छात्रों की भीड़ को देख चालक व खलासी ट्रक को वहीं छोड़ फरार हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने पंडौल – मधुबनी मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की. मृतक के परिजन सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे. इधर, घटना की जानकारी होते ही सदर एसडीओ शाहिद परवेज, डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश, बीडीओ विभू विवेक, पंडौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सकरी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्ता दल बल समेत मौके पर पहुंचे.
आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क जाम समाप्त किया गया. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.
छह भाई बहन में इकलौता था जीतन
पंडौल थाना क्षेत्र के बलहा व सती स्थान के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ घंटों तक पंडौल – मधुबनी मुख्य सड़क को जाम रखा. करीब तीन घंटे तक सड़क जाम होने से इस सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. हालांकि प्रशासन के तत्परता से मैट्रिक परीक्षार्थी को समय से निर्धारित सेंटरों पर पहुंचा दिया गया. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न वाहनों से बाई पास रूट से, ग्रामीण रास्तों व खेतों के पगडंडियों से सेंटर पर छात्रों को पहुंचाने में मदद की. मौके पर सदर एसडीओ शाहिद परवेज, डीएसपी कुमार इंन्द्र प्रकाश, बीडीओ विभू विवेक, पंडौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सकरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता दल बल समेत पहुंचे और जामकर्ताओं से वार्ता की. इसके बाद जाम करीब तीन घंटे बाद समाप्त हो सका.
मई में होनी थी शादी. सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान अरेड़ थाना क्षेत्र के राम सागर सहनी के 25 वर्षीय पुत्र जीतन कुमार सहनी के रूप में हुई है. जो अपने होने वाले साले को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने पंडौल के ब्रहमोतरा परियोजना विद्यालय लेकर जा रहा था.
मृतक छह बहनों का इकलौता भाई व अपने बूढे मां – बाप का एकमात्र सहारा था. जानकारी के वह मुंबई में मछली की दुकान चलाकर अपने व परिवार का भरण पोषण किया करता था. मई 2017 में उसकी शादी बासोपट्टी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी दिलीप सहनी के पुत्री से होने वाली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >