केंद्र ने बिहार के साथ की नाइंसाफी

मधुबनीः जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गयी़ बैठक की अध्यक्षता विधान पार्षद उदयकांत चौधरी ने की. इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आगामी 2 मार्च को बिहार बंद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश दिया […]

मधुबनीः जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गयी़ बैठक की अध्यक्षता विधान पार्षद उदयकांत चौधरी ने की. इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आगामी 2 मार्च को बिहार बंद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश दिया गया़. बैठक को संबोधित करते हुए विधान पार्षद उदयकांत चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देकर केंद्र सरकार ने बिहार के जनता के साथ नाइंसाफी की है़ . इस नाइंसाफी को लेकर 2 मार्च को बिहार बंद करने का आह्वान किया है़ इसे हर हाल में सफल बनाया जायेगा़ बैठक में कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रतिष्ठान या संस्था को बंद कराने के लिये जोर जबरदस्ती नहीं करने की सलाह दी गयी है़. वहीं 1 मार्च को प्रभात फेरी व शाम में हर परिवार द्वारा थाली पीटने का कार्यक्रम आयोजित करने की बात बतायी गयी़ .

वहीं बंद के दौरान स्वास्थ्य सेवा, परीक्षा, पानी, बिजली आदि आवश्यक आपूर्ति को बंद से मुक्त करने का आह्वान किया गया़ बैठक में विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी, डा़ शिव कुमार यादव, डा़ नर्मदेश्वर मिश्र, राम शोभित मंडल,नवीन जयसवाल, इंद्रकला देवी, संतोष प्रभाकर ,संजीव कुमार झा, अनिल कुमार दास, सुभाष चंद्र मिश्र, अघनू यादव, विजय राम, संगीता ठाकुर, भारती मेहता, नीलम देवी,लक्ष्मेश्वर राय, नीरज झा,उमेश मिश्र, रिजवान हसन सहित कई लोग उपस्थित थ़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >