राजद में हूं और रहूंगा : फैयाज

मधुबनीः साजिश रच कर मुङो व राजद के विधायकों को बदनाम किया गया. मैं राजद में हूं एवं राजद में ही रहूंगा. उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के बिस्फी विधान सभा क्षेत्र के विधायक फैयाज अहमद ने शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि हमने दल तोड़ने अथवा छोड़ने की बात कभी सोचा भी नहीं. उन्होंने […]

मधुबनीः साजिश रच कर मुङो व राजद के विधायकों को बदनाम किया गया. मैं राजद में हूं एवं राजद में ही रहूंगा. उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के बिस्फी विधान सभा क्षेत्र के विधायक फैयाज अहमद ने शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि हमने दल तोड़ने अथवा छोड़ने की बात कभी सोचा भी नहीं.

उन्होंने कहा कि उनकी पूरी आस्था लालू प्रसाद यादव एवं राजद में है. राजद से पाला बदल कर एक गुट के रूप में विधान सभा में मान्यता देने की घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ायी गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष फूल हसन अंसारी ने कहा कि राजद जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन 8 मार्च को किया जायेगा.

इसमें राजद के पंचायत, प्रखंड अध्यक्ष व जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे एवं 9 मार्च को जिला राजद कार्यालय में राजद के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक पंचायत एवं प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थित में आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा. प्रेस वार्ता में मानस कुमार यादव, प्रदीप प्रभाकर, अशोक कुमार, विजय मंडल, रूदल यादव, विनोद यादव, शंभु कुमार यादव, अरूण कुमार यादव, मनोज चौधरी, आशा झा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >