भाजपाइयों ने रोकीं ट्रेनें, घंटों बाधित रहा परिचालन

-विशेष राज्य का दर्जा देने व 50 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग मधुबनीः बिहार के विशेष राज्य का दर्जा देने एवं सालाना 50 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेल चक्का जाम किया़ भाजपा के रेल रोको अभियान का जिले में […]

-विशेष राज्य का दर्जा देने व 50 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग

मधुबनीः बिहार के विशेष राज्य का दर्जा देने एवं सालाना 50 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेल चक्का जाम किया़ भाजपा के रेल रोको अभियान का जिले में मिला जुआ असर रहा़ जिला अध्यक्ष भोगेद्र ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता करीब सात बजे सुबह ही मधुबनी स्टेशन पहुंच गये थ़े

इस दौरान जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक रोके रखा़ इस कारण जयनगर दरभंगा रेल खंड पर घंटों रेल सेवा बाधित रही़ कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने मात्र से विकास नहीं होगा बल्कि बिहार को सालाना 50 हजार करोड़ रूपये का विशेष पैकेज मिले तब बिहार विकास कार्य कर सकता है़ कहा कि नीतीश कुमार की मांग ही अब तक अधूरी है जिस कारण केंद्र ने ना तो उस मांग को पूरा किया और ना ही इस बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व विशेष पैकेज दिया गया़

कहा कि जब तक केंद्र में यूपीए की सरकार रहेगी बिहार को विशेष पैकेज नही मिलेगा़ लेकिन नरेंद्र मोदी यदि प्रधानमंत्री बनेंगे तो प्राथमिकता के तौर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जायेगा और सालाना 50 हजार रूपये का विशेष पैकेज दिया जायेगा़ इस अवसर पर विधायक रामदेव महतो, शंकर झा, मृत्युंजय झा, देवेंद्र प्रसाद यादव, मुसाफिर यादव, अरुण कुमार झा, विश्वजीत कुमार, रामू सिंह, बेबी झा, किरण कुमारी, राधा देवी, अजय प्रसाद, शैलेद्र झा, सुनील मिश्र, जामुन सहनी, मदन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थ़े जयनगर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयनगर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेन को रोका़ कार्यकर्ता सुबह से ही स्टेशन पर पहुंच शहीद एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन को रोका़ इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थ़े इस अवसर पर सूर्यनाथ महासेठ, विधायक अरुण शंकर प्रसाद,नागेश्वर सिंह, धीरेंद्र झा, गणोश पासवान, अरविंद तिवारी, आनंद पूर्वे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थ़े

लौकहा प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लौकहा स्टेशन पर लौकहा सकरी पैसेजर ट्रेन को रोका़ इस दौरान राजेंद्र पासवान, विजय शंकर प्रसाद, विजय प्रसाद,राम कुमार साह,रविशंकर प्रसाद, मोहन मिश्र, रोविन कुमार, नसीब लाल दास, प्रमोद साह, राजेश प्रसाद, सहित कई लोग उपस्थित थे. राजनगर प्रतिनिधि के अनुसार, राजनगर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेन के परिचालन को बाधित किया़ प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र झा एवं हीरालाल पासवान के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने शहीद एक्सप्रेस एवं जयनगर दरभंगा पैसेजर ट्रेन को रोका़ बाद में ट्रेन में बैठे छात्रों के आग्रह पर ट्रेन को छोड़ा गया़ मौके पर पूर्व विधायक राम प्रीत पासवान, विभा देवी, जगदीश देव, अरुण गुप्ता, परमानंद राय, कारी देवी, राजीव कुमार, मुरली मनोहर ठाकुर, विक्रम पासवान, राजीव कुमार, संजय सिंह, लाल बाबू राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थ़े

खजाैली प्रतिनिधि के अनुसार, खजाैली रेल खंड पर चलने वाली विभिन्न ट्रेन को रोका गया़ इस दौरान जयगनर-समस्तीपुर सवारी गाडी, गरीब रथ ट्रेन को कार्यकर्ताओं ने रोका़ मौके पर विजय कुमार भारती, संतोष कुमार सिंह, शंभू नाथ ठाकुर, कीर्तन प्रसाद सिंह, राम उद्गार महतो, प्रदीप कुमार सिंह, राम प्रीत साह सहित अन्य उपस्थित थे. झंझारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी की झंझारपुर इकाई के द्वारा शुक्रवार को राज्य व्यापी रेल रोको कार्यक्रम के तहत झंझारपुर रेलवे जंक्शन पर निर्मली से सकरी जा रही एवं सकरी से निर्मली व लौकहा जा रही अप व डाउन दोनों सवारी गाड़ियों को घंटों रोके रखा. जिससे इन दोनों ही रेल खंडो पर घंटों आवागमन बाधित रही. इस रेल रोको अभियान में भाजपा के साथ-साथ रालोसपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थ़े भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थ़े इस कार्यक्रम में भाजपा नेता दिलीप कुमार,महेश केजरीवाल, राजेंद्र मिश्र, प्रो. सत्य नारायण झा, अनिल झा, मानिक सिंह, राकेश मिश्र, मदन झा समेत दर्जनो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

अंधराठाढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेल का चक्का जाम किया. मंडल भाजपा अध्यक्ष रामगुलाम भंडारी के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने जुलूस के शक्ल में आकर स्थानीय वाचस्पति नगर रेलवे स्टेशन पर धरना दिया. केंद्र विरोधी नारा लगाया व झंझारपुर की जानेवाली सवारी गाड़ी 52520 डाउन का चक्का बहुत देर तक जाम रखा. चंद्र कुमार चौधरी, डॉ चंद्रशेखर झा, श्रीनारायण चौधरी, संजय कुमार झा, महेश कुमार, मोतीउर्रहमान, मदन कामत, संजय कुमार चौधरी, राजेंद्र मिश्र, उपेंद्र राय, मिथिलेश राय, राम चरित्र राम, प्रवीण कर्ण, संजय मेहता, तृप्ति मंडल एवं प्रखंड लोजपा अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा आदि ने रेल चक्का जाम कार्यक्रम में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >