मधुबनीः बिहार सरकार संविधान के साथ मजाक कर रही है़ बिहार में प्रशासन सिर्फ मुख्यमंत्री के आदेश पर चलता है़.उक्त बातें सांसद मंगनी लाल मंडल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कही़ श्री मंडल ने कहा कि पटना में राजद विधायक को तोड़ने का षड्यंत्र नीतीश ने रचा़ लेकिन लालू प्रसाद यादव जमीन से जुड़े नेता हैं़ राजद घर में भी सुरक्षित है और जनता के बीच भी राजद की ही चर्चा और लहर है़.
इससे राजद बाहर भी पूरी तरह सुरक्षित है़ . उन्होंने कहा कि राजनीतिक खेल में विधान सभा अध्यक्ष द्वारा आनन फानन में 13 विधायकों को अलग करने का पत्र निर्गत करना संविधान का मजाक उड़ाना है़ कहा कि संविधान में यह स्पष्ट है कि किसी दल के विधायक अगर एक तिहाई का कोरम पूरा नहीं करता है. तो वह किसी अन्य दल या अलग से दल नहीं बना सकता है़ उन्होंने संविधान में आस्था रखने वाले हर दल से नीतीश के इस क्रिया कलाप का विरोध करने का आह्वान किया है़.
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर नीतीश के इशारे पर विधानसभा संचालित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना ने जदयू को बिहार में समाप्त कर दिया है़ आने वाले चुनाव में लोग इसका हिसाब लेंगे. जदयू एक एक सीट के लिये तरस जायेगा़ जबकि राजद का परचम लहरायेगा़ इस अवसर पर बलराम साह, मानस यादव, गुलाब यादव सहित कई लोग उपस्थित थ़े. इधर राजद के जिला अध्यक्ष फूल हसन अंसारी ने कहा है कि जदयू ने साजिश के तहत राजद को तोड़ने का असफल प्रयास किया है़. इस षड्यंत्र में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने गैर जिम्मेदार भूमिका का निर्वहन किया है. प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया़ . इस मौके पर चंद्रशेखर झा सुमन, अजीत नाथ यादव, अशोक सिंह सहित कई लोग उपस्थित थ़े.
