11 राज्यों में चल रहा उड़ान कार्यक्रम

मधुबनीः बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिये उड़ान विश्व के 80 देशों में काम कर रही है. केयर इंडिया की राष्ट्रीय महिला शिक्षा विशेषज्ञ सीमा राजपूत ने खादी ग्रामोद्योग के सभागार में शिक्षा का अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अतिवंचित समुदाय की बालिकाओं को शिक्षित कर के ही […]

मधुबनीः बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिये उड़ान विश्व के 80 देशों में काम कर रही है. केयर इंडिया की राष्ट्रीय महिला शिक्षा विशेषज्ञ सीमा राजपूत ने खादी ग्रामोद्योग के सभागार में शिक्षा का अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अतिवंचित समुदाय की बालिकाओं को शिक्षित कर के ही नये भारत का निर्माण संभव है.

उन्होंने कहा कि देश के 11 राज्यों में उड़ान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका व आपदा में बालिकाओं की भागीदारी को लेकर काम किया जा रहा है. देश के पांच राज्यों में बालिका शिक्षा के लिये काम किया जा रहा है. ये राज्य हैं बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात व छत्तीसगढ़ में उड़ान अतिवंचित समुदाय की बालिकाओं को कक्षा एक से पांच तक की दक्षता प्रदान कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रही है. इन पांच राज्यों में 1500 वैसी बालिकाओं को कक्षा 6 में नामांकन कराया गया है जो कभी स्कूल नहीं गयी थी.

सीमा राजपूत ने कहा कि उड़ान की बालिकाएं सामाजिक परिवर्तन की एजेंट हैं. हरियाणा का मेवात जिला जहां सबसे अधिक आउट ऑफ स्कूल बालिकाएं हैं वहां उड़ान ने इन बालिकाओं को शिक्षित करने के लिये विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है. उड़ान में बालिकाओं पर आधारित शिक्षा प्रदान की जाती है. ओडिशा में जनजातीय बालिकाओं को भी शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा गया है. बालिकाओं को उनके हक के प्रति जागरूक किया है. ड्रॉप आउट बालिकाओं का भी नामांकन उड़ान केंद्र में किया जाता है. उन्हें अधिकार के प्रति जागरूक किया जाता है.

मानव संसाधन विकास मंत्रलय सहित विभिन्न मंत्रलयों से तालमेल कर बालिकाओं को सशक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने बालिकाओं के शिक्षा के अधिकार को पाने के लिये शिक्षित बनने का आह्वान किया. कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक, अभिभावक, छात्रएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित थी. कई सरकारी और गैर सरकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी कार्यशाला को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >