मधुबनी : हेल्प लाइफा फाउंडेशन ए यूनिट सिक्योर मैरेज फंड सोसाइटी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर संस्था के समन्वयक दीपक कुमार गोसाई ने किया.
टाउन क्लब फिल्ड स्थित कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर श्री गोसाई ने कहा कि संस्था बाल विवाह, बाल संरक्षण सहित गरीब और अन्याय बच्चों को आश्रय देता है. इस अवसर पर जिला काडीनेटर राजीव कुमार ने कहा कि संस्था की ओर से 17 साल तक लड़की के शादी एवं पढ़ाई का खर्च वहन करता है. नि:सहाय एवं बेरोजगार सुविधा भी देती है.
उद्घाटन के अवसर पर प्रभाष कुमार, आदित्य कुमार, रौशन कुमार, मो. प्यारे, संजीव कुमार, पिंकी कुमारी, अन्नु कुमारी, भारती देवी शांति देवी सहित कई लोग थे.
