टीबी के 178 नये मरीज मिले

मधुबनीः जिले में जनवरी 2013 से जनवरी 2014 तक टीबी के 2272 मरीज मिले है. इसमें 62 एचआइवी पॉजीटिव मरीज है. यक्ष्मा कार्यालय में एसटीएस, एसटीएलएस और आइसीटीसी के काउंसलरों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. हरेंद्र कुमार आलोक ने कही. उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को निबंधित कर उन्हें डाट […]

मधुबनीः जिले में जनवरी 2013 से जनवरी 2014 तक टीबी के 2272 मरीज मिले है. इसमें 62 एचआइवी पॉजीटिव मरीज है. यक्ष्मा कार्यालय में एसटीएस, एसटीएलएस और आइसीटीसी के काउंसलरों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. हरेंद्र कुमार आलोक ने कही. उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को निबंधित कर उन्हें डाट की दवा दी जा रही है.

छह से आठ महीने तक टीबी मरीजों को दवा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि टीबी की दवा पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है. इस अवसर पर डैमियन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के केरल के एम राजन ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जिले में सैंपल कलेक्शन सेंटर खोला जायेगा. सामुदायिक बैठक कर टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जायेगी. बैठक में सभी वरीय पर्यवेक्षक, वरीय तकनीकी पर्यवेक्षक और आइसीटीसी के काउंसलरों को केस डिटेक्शन रेट बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया गया. श्री राजन ने बताया कि अगर दो सप्ताह खांसी रहे तो व्यक्ति को टीबी का इलाज कराना चाहिए.

जिले के 13 आइसीटीसी केंद्र पर एचआइवी का जांच होता है. जबकि लौकही, मधेपुर, राजनगर, कलुआही, खजौली और लदनियां में फेलिसिटेट आइसीटीसी सेंटर है. टीबी एचआइबी कोऑर्डिनेशन कमेटी के पर्यवेक्षक हेमंत कुमार झा ने इस मौके पर कहा कि जिले में 25 एमडीआर रोगी टीबी के है. एमडीआर रोगी पर डाट की दवा का असर नहीं होता है. उनको अलग से पटना से मल्टी ड्रग रेसिसटेंट दवा दी जाती है. सदर अस्पताल में दवा रखने की खास व्यवस्था है.

एयर कंडीशन रूम में एमडीआर की दवा को रखना पड़ता है. एमडीआर टीबी मरीजों का 24 से 27 महीनों तक दवा दी जाती है. टीबी के सभी 2272 मरीजों की सूची ऑनलाइन कर दी गई है.

टीबी कार्यालय से अभी तक आरसीएच का जेनेरेटर नहीं हटाया जा सका है. जबकि जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने जेनेरेटर हटाने का आदेश जारी कर दिया है. बैठक में काफी संख्या में पर्यवेक्षक और काउंसलर उपस्थित है. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी 2014 में टीबी के 178 नये मरीज मिले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >