बेनीपट्टी/साहरघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई गोली मारने की घटना से साहरघाट थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है. हर चौक चौराहे और मुहल्ले में दिन भर इसी गोली कांड की चर्चा होती रही. लोगों के द्वारा तरह तरह की बातें की जा रही है. ग्रामीण महादेव सहनी, बजरंगी भगत, सामाजिक कार्यकर्ता रामाशंकर पासवान, नागेंद्र शर्मा, अरुण साह व रामनारायण पाठक समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि शांतिपूर्ण क्षेत्र में इस तरह की पहली बार दिन दहारे गोली मारे जाने की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधी बखौफ होकर घटने को अंजाम दिया है. जिस प्रकार से घटना के बाद अपराधी बाजार की ओर भाग गये ऐसा लगता है कि उन्हें इस क्षेत्र की पूरी जानकारी थी.
घटना के बाद सभी दुकानें हो गयीं बंद दहशत. हत्या की घटना से लोगों में भय
बेनीपट्टी/साहरघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई गोली मारने की घटना से साहरघाट थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है. हर चौक चौराहे और मुहल्ले में दिन भर इसी गोली कांड की चर्चा होती रही. लोगों के द्वारा तरह तरह की बातें की जा रही है. ग्रामीण […]

दुकानें हो गयीं बंद
घटना के बाद अंजाने भय के कारण कुछ देर के लिए बाजार की अधिकांश दुकानें बंद कर दी गयी थी. पर्व को देखते हुए स्थिति सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे सभी दुकानें फिर खोली गयी. वहीं घटना का जायजा लेने पहुंची बेनीपट्टी एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही अपराधी पुलिस के कब्जे में होगा. उधर उक्त घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने भी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और अपराधी को पकड़ने के साथ ही बाजार के लोगों को दहशत से निबटने के लिए पुलिस बल की तैनाती करने का आदेश एसडीपीओ से किया. पुलिस फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं कर सकी है.