मरतड महोत्सव की तैयारी पूरी

मधुबनीः आगामी 11 फरवरी को झंझारपुर के परसाधाम महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में परसा धाम के सूर्य मंदिर में होने वाले मरतड महोत्सव में मंदिर परिसर का रंग रोगन, कार्यक्रम के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुलिस बल की व्यवस्था, महोत्सव में […]

मधुबनीः आगामी 11 फरवरी को झंझारपुर के परसाधाम महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में परसा धाम के सूर्य मंदिर में होने वाले मरतड महोत्सव में मंदिर परिसर का रंग रोगन, कार्यक्रम के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुलिस बल की व्यवस्था, महोत्सव में आने वाले अतिथि व दर्शक के बैठने के समुचित प्रबंध आदि पर जिला पदाधिकारी ने विस्तृत दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये.

मरतड महोत्सव के मौके पर जिला एवं जिला के बाहर से विशिष्ट कलाकारों में कुंज बिहारी मिश्र, सुनील मिश्र, रवींद्र जॉली एवं पल्लवी विश्वास अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे. कार्यपालक अभियंता पीएचइडी द्वारा आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करेंगे. आयोजन स्थल पर कलाकारों की साज सज्जा के लिए पंचायत भवन के कमरों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर द्वारा करायी जायेगी.

विधि व्यवस्था के संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर एवं एसडीओ झंझारपुर करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, दंगा निरोधी बल, 40 लाठी बल, दो आठ सशस्त्र बल एवं पर्याप्त संख्या में चौकीदारों को प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित आमंत्रण पत्र का मुद्रण कराकर जिले के सभी सांसद, विधायक सहित जन प्रतिनिधियों को ससमय उपलब्ध करायेंगे. बैठक में अपर समाहर्ता गुप्तेश्वर प्रसाद, प्रशिक्षु समाहर्ता सुनील यादव, वरीय उपसमाहर्ता नरेश झा, सिविल सजर्न, कार्य पालक अभियंता पीएचइडी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >