एसपी की खड़ी गाड़ी पर फेंका रोड़ा, धराया

मधुबनी : समाहरणालय परिसर में खड़ी पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को पत्थर चला कर क्षतिग्रस्त करने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ढाई बजे दिन में जब पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा जन शिकायत की सुनवाई में व्यस्त थे. उसी समय समाहरणालय के मुख्य द्वार से […]

मधुबनी : समाहरणालय परिसर में खड़ी पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को पत्थर चला कर क्षतिग्रस्त करने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ढाई बजे दिन में जब पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा जन शिकायत की सुनवाई में व्यस्त थे. उसी समय समाहरणालय के मुख्य द्वार से आये एक व्यक्ति ने उनकी सरकारी गाड़ी बीआर 32 ई 9466 पर एक ईंट फेंका. चालक सिपाही 693 कौनेन खां द्वारा जब उक्त व्यक्ति को मना किया तो उक्त व्यक्ति ने एसपी के चालक से हाथापाई करने लगे. पुलिस अधीक्षक के अंगरक्षकों द्वारा बलपूर्वक उसे काबू में कर नगर थाना को सूचित किया.

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति पुलिस बल के साथ समाहरणालय पहुंच कर उक्त व्यक्ति को पकड़ कर थाना पर लाये. पूछताछ में उसने अपना नाम बच्च बाबू चौधरी, पिता राम बाबू चौधरी ग्राम शाहपुर थाना पंडौल बताया. चालक के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस के साथ मारपीट के संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी जा रही है. उक्त व्यक्ति को मेडिकल कराने सदर अस्पताल भेजा गया.

चोरी मामले में गिरफ्तार

मधुबनी. नगर थाना कांड संख्या 41/14 चोरी के मामले में नगर थाना की पुलिस ने एक आदमी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित मो. छोटू बाटा चौक का रहने वाला है. ज्ञात हो कि जनवरी माह में अपर लोक अभियोजक एसआइ खान के बंद पड़े घर में चोरी हुई थी. चोरी की इसी घटना में मो. छोटू की गिरफ्तारी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >