244 बोतल शराब के साथ चार गिरफ्तार

खजौली : खजौली पुलिस ने 140 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक बाइक से दो कार्टन में शराब भरकर नेपाल से ला रहे थे. दोनों युवक को कमला नदी के सुक्की साइफन के नजदीक से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक राजनगर थाना क्षेत्र के कसियौना गांव निवासी राकेश […]

खजौली : खजौली पुलिस ने 140 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक बाइक से दो कार्टन में शराब भरकर नेपाल से ला रहे थे. दोनों युवक को कमला नदी के सुक्की साइफन के नजदीक से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक राजनगर थाना क्षेत्र के कसियौना गांव निवासी राकेश मल्लिक एवं लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी अर्जुन राम के रूप में पहचान की गई.

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं सकरी पुलिस ने भी सोमवार की रात एनएच 35 पर तीन लोगों को शराब के नशे में धर दबोचा.

56 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार. लौकही. एसएसबी जवानों ने धर्मपुर के निकट 56 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब को बरामद किया. इसे ले जा रहे अरनामा गांव के हरिनारायण यादव और हरिभंगा गांव के कमल यादव को भी पकड़ लिया. यह जानकारी इंचार्ज राज कुमार पांडेय ने दी.
उन्होंने बताया कि शराब व कारोबारी को लौकही थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >