एनएच से पलट गड्ढे में िगरी बस, 24 जख्मी

लौकही थाना के झिटकी गांव के समीप हुई घटना पटना से पूर्णिया जा रही थी बस चालक को नींद आ जाने से बस अनियंत्रित हो एनएच से 30 फीट नीचे गिरी फुलपरास : पटना से पूर्णिया को जा रही यात्री से भरी एक बस लौकही थाना के झिटकी गांव के निकट एनएच 57 सड़क से […]

लौकही थाना के झिटकी गांव के समीप हुई घटना

पटना से पूर्णिया जा रही थी बस
चालक को नींद आ जाने से बस अनियंत्रित हो एनएच से 30 फीट नीचे गिरी
फुलपरास : पटना से पूर्णिया को जा रही यात्री से भरी एक बस लौकही थाना के झिटकी गांव के निकट एनएच 57 सड़क से तीस फीट नीचे खेत मे पलट गयी. जिससे बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना रविवार की अहले सुबह हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.
जानकारी के अनुसार बिराट बिहार नामक लग्जरी बस पटना से रात 8:30 में करीब चार दर्जन यात्रियों को लेकर पूर्णिया के लिये खुली. बस चालक को झिटकी गांव के समीप नींद आ गयी और बस अनियंत्रित होकर एनएच से करीब 30 फीट नीचे पानी से भरी खेत में जा पलटी. बस का निचला भाग ऊपर व उपर का भाग नीचे था. बस के गिरने की आवाज होते ही आस पास के ग्रामीण आये और बस के शीशे को तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला. दुर्घटना में करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिन्हें निर्मली पीएचसी में इलाज के लिये भेजा गया. बाद में घटना की जानकारी स्थानीय थाना व अनुमंडल प्रशासन को भी दी गयी. सूचना मिलते ही लौकही थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल पहुंचे व आवश्यक पहल शुरू की. बाद में निर्मली एसडीओ अरूण कुमार सिंह, डीएसपी संतोष कुमार भी पहुंचे. अन्य यात्रियों को दूसरे बस के द्वारा भेजा गया. अधिकारियों ने निर्मली पीएचसी जाकर घायलों का हाल चाल जाना. फुलपरास एसडीओ कमर आलम ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >