किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड लाभ. 3403 को मिलेगा कार्ड

मधुबनी : जिले के किसानों को उनके खेत में मौजूद उर्वरक, खनिज तत्व, जिंक व अन्य रासायनिक तत्वों की जानकारी मिल जायेगी. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लैस किया जा रहा है. इससे किसान यह समझ सकेंगे कि उनके खेत में किस तत्व की कमी है, या फिर किस तत्व की मात्रा अधिक है. […]

मधुबनी : जिले के किसानों को उनके खेत में मौजूद उर्वरक, खनिज तत्व, जिंक व अन्य रासायनिक तत्वों की जानकारी मिल जायेगी. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लैस किया जा रहा है.

इससे किसान यह समझ सकेंगे कि उनके खेत में किस तत्व की कमी है, या फिर किस तत्व की मात्रा अधिक है. इससे किसान अपने खेत में केवल उसी रासायनिक खाद का उपयोग करेंगे जिसकी उन्हें आवश्यकता है.
शिविर में मिला कार्ड : कृषि विभाग किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के दिशा में पहल शुरू कर दी है. इसके तहत हर प्रखंड में पांच सितंबर को कैंप का आयोजन कर किसानों का मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है. इस कार्ड में किसानों के खेत मे मौजूद मिट्टी में उपलब्ध रासायनिक तत्वों की जानकारी दी गयी है.
3403 किसानों का बना कार्ड
जिले में 3403 किसानों का कार्ड बना हुआ है. जिसे कैंप में किसानों के बीच वितरित किया जायेगा.
हालांकि जितने खेतों से मिट्टी के नमूने लिये गये हैं उस हिसाब से करीब 27000 किसानों का कार्ड बनना चाहिए. पर अभी मात्र 3403 किसानों का ही बन सका है.
आने वाले दिनों में फिर से किसानों को कार्ड दिया जायेगा.
किसान समझेंगे खेत में क्या है कमी
किसानों को मृदा कार्ड देते प्रखंड आत्मा अध्यक्ष.फोटोÀ प्रभात खबर
प्रखंडवार मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संख्या
रहिका 358
पंडौल 93
राजनगर 95
कलुआही 70
खजौली 80
बाबूबरही 72
जयनगर 125
लदनियां 145
बासोपट्टी 119
बेनीपट्टी 145
हरलाखी 128
मधवापुर 166
बिस्फी 102
झंझारपुर 136
लखनौर 252
मधेपुर 795
अंधराठाढी 81
फुलपरास 164
घोघरडीहा 128
खुटौना 78
लौकहा 71
होगा खेती में लाभ
इस बाबत कृषि पदाधिकारी रेवती रमण ने बताया है कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने से हर प्रकार की सहूलियत होगी. वहीं सहायक मिट्टी रसायनिज्ञ पूर्नेदु मिश्र ने बताया है कि यह कार्ड किसानों को कैंप में वितरित किया जायेगा. इससे किसानों को लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >