सुबह पांच बजे शौच के लिए निकाला था युवक
बासोपट्टी/हरलाखी : हरलाखी प्रखंड के पोतगाह गांव में आम के पेड़ से लटके एक युवक की लाश मिली. रविवार की सुबह में ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दिया. मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की छानबीन किया. मृत युवक की पहचान विजय झा के पुत्र सर्वनारायण झा 30 वर्ष के रूप में हुई.
मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि सुबह 5 बजे शौच के लिए निकले थे. इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक गला में गमछा बांधकर आम की पेड़ से लटका हुआ था. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. हालांकि घटना की कारण का पता नहीं चल
पाया है. थाना में मामला दर्ज की प्रक्रिया चल रही है.
