मेघौल के मुखिया की जायेगी कुरस

मधुबनी : पंडौल प्रखंड क्षेत्र के मेघौल पंचायत के विजयी मुखिया प्रमोद देवी द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान दिये गये शपथ पत्र में साक्ष्य छुपाने का मामला प्रकाश में आया है. इनके द्वारा जानबूझ कर दो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम रहने की बात को छुपा कर चुनाव लड़ा है. जिसे जिला पदाधिकारी […]

मधुबनी : पंडौल प्रखंड क्षेत्र के मेघौल पंचायत के विजयी मुखिया प्रमोद देवी द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान दिये गये शपथ पत्र में साक्ष्य छुपाने का मामला प्रकाश में आया है. इनके द्वारा जानबूझ कर दो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम रहने की बात को छुपा कर चुनाव लड़ा है. जिसे जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है.

जिला पदाधिकारी ने उक्त मुखिया के निर्वाचन को रद्द करने की अनुशंसा की है. साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन विभाग को गलत जानकारी दिये जाने के विरोध में कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है.
क्या है मामला
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को दिये पत्र में जिला पदाधिकारी ने कहा है कि मेघौल पंचायत के विजयी मुखिया प्रमोद देवी ने पंचायत चुनाव के दौरान दिये गये शपथ पत्र में दो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम रहने की बात को छुपायी है.
जानकारी के अनुसार प्रमोद देवी का नाम दिल्ली के छत्तरपुर विधानसभा (46) के भाग 37 के क्रम संख्या 1003 पर दर्ज है. साथ ही इनका नाम पंडौल प्रखंड के मेघौल पंचायत के वार्ड नंबर छह के क्रम संख्या 380 पर भी अंकित है. जिसे उन्होंने शपथ पत्र में नहीं दर्शाया.
इस मामले की शिकायत पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बटुरी निवासी राजी देवी ने किया था. जिस पर पंडौल बीडीओ एवं सदर एसडीओ के द्वारा जांच की गयी . जांच के दौरान राजी देवी द्वारा लगाये गये आरोप को सही पाया गया.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र लिख कर डीएम ने की निर्वाचन रद्द करने की अनुशंसा
मामला दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में नाम को शपथ पत्र में छुपाने का
डीएम ने की निर्वाचन रद्द करने की अनुशंसा
मेघौल पंचायत के मुखिया के बारे में मेरी ओर से अनुशंसा की गयी है, उनके निर्वाचन को रद्द करने की सिफारिश की गयी है, उनका नाम दो िवधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में था, इसको लेकर लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है.
गिरिवर दयाल सिंह, डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >