सुखाड़ घोषित करने की उठी मांग

मधुबनी : अखिल भारतीय किसान सभा का राष्ट्रव्यापी किसान मांग दिवस के अवसर पर संगठन के जिला परिषद के द्वारा जिला के हजारों किसानों ने अपनी 15 सूत्री मांग को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने घंटो समाहरणालय के मुख्यद्वार को जाम रखा. इससे यातायात बाधित रही. अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव […]

मधुबनी : अखिल भारतीय किसान सभा का राष्ट्रव्यापी किसान मांग दिवस के अवसर पर संगठन के जिला परिषद के द्वारा जिला के हजारों किसानों ने अपनी 15 सूत्री मांग को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने घंटो समाहरणालय के मुख्यद्वार को जाम रखा. इससे यातायात बाधित रही. अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मनोज मिश्र की

अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों ने टाउन क्लब मैदान से अपना जुलूस निकाला ,जो समाहरणालय पर जाकर प्रदर्शन के रूप में परिवर्तित हो गया. जिला सचिव मनोज मिश्र ने कहा कि जिला में सुखाड़ हो गया पर, प्रशासन अभी तक सुखाड़ की घोषणा नहीं कर रहे है. इस अवसर पर जलेश्वर ठाकुर ने कहा कि किसान बारिश नहीं होने से परेशान है. किसानों के दर्दनाक हाल पर केंद्र और बिहार सरकार चुप्पी साधे हुए है.

प्रदर्शन के बाद नेताओं ने जिला समाहर्ता को मांग पत्र दिया.जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाय, बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत अरेर से गुजरने वाली नहीं का उराही हो. 60 वर्ष से उपर हरेक किसान एवं दस्तकार को 10 हजार मासिक पेंशन दिया जाय. डा. एमएस स्वामीनाथ आयोग की सिफारिश लागू किया जाय. बाढ सुखाड़ एवं बिजली संकट का स्थायी निदान हो. बंद पड़े सकरी, लोहट, रैयाम चीनी मिल को चालू किया जाय.

जिला के बंद राजकीय नलकूप को चालू किया जाय. 50 हजार तक के किसान क्रेडिट कार्ड पर कागजी बंधन समाप्त किया जाय, जिला के सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोर का निमार्ण हो, सभी जरूरत मंद को राशन कार्ड दिया जाय, फसल बीमा का लाभ सभी किसानों को दिया जाय, महंगाई भ्रष्टाचार पर रोक लगे, जिलामंत्री मिथिलेश झा ने कहा कि सरकार अगर हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे. प्रदर्शन के दौरान कृपा नंद झा आजाद, लक्ष्मण चौधरी, राकेश कुमार पांडे, राजश्री किरण, सूर्य नारायण महतो, गणेश झा, जागेश्वर यादव, राम नारायण यादव, राम टहल पूर्वे, अजय कुमार वर्मा, खगेंद्र प्रसाद वर्मा, मोती शर्मा सहित हजारों किसानों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >