कालाबाजारी को जा रहा चावल ग्रामीणों ने पकड़ा

मधेपुर से राजस्थान की शराब फैक्टरी में जा रहा था चावल मधेपुर : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर गुरूवार दिन के लगभग 10 बजे कालाबाजारी को जा रहे एक ट्रक पर लदे पी डी एस के सैकड़ो बोरा चावल को कुछ लोगों ने पकडा. तत्काल इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी […]

मधेपुर से राजस्थान की शराब फैक्टरी में जा रहा था चावल

मधेपुर : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर गुरूवार दिन के लगभग 10 बजे कालाबाजारी को जा रहे एक ट्रक पर लदे पी डी एस के सैकड़ो बोरा चावल को कुछ लोगों ने पकडा. तत्काल इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद एवं झंझारपुर के एसडीओ जगदीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों को दी. सूचना पाकर बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर 18 पहिया के ट्रक पर लदे चावल की जांच की तथा चालक से कागजात की मांग की.
चालक द्वारा चावल से संबंधित किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया गया. बीडीओ सह एमओ मिथिलेश प्रसाद ने प्रथम दृष्टया चावल को कालाबाजारी का अनाज मानते हुए ट्रक को जब्त कर मधेपुर थाने के हवाले कर दिया. अनुमंडल पदाधिकारी जगदीश कुमार मधेपुर थाने पर पहुंचकर ट्रक पर लदे चावल की जांच किया. जांच में उन्होंने इस चावल को पी डी एस का चावल बताया . एसडीओ ने मौके पर ही बीडीओ सह एमओ को थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया एवं जब्त लगभग 500 सौ बोरी चावल को गोदाम में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. ट्रक चालक राजस्थान के अलवर जिला के मोगास्का गांव निवासी इमरान खान बताये जाते हैं . जबकि खलासी राजस्थान के जारौली रामगढ निवासी इन्सन खान बताये जाते हैं. एसडीओ के द्वारा पूछे जाने पर चालक ने बताया कि यह चावल मधेपुर बाजार के संघत चौक निवासी संतोष मंडल का है. जिसे राजस्थान के एक शराब फैक्टरी में पहुंचाना था. फिलहाल चालक एव खलासी को पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए रखा गया है. वहीं समाचार प्रेषण तक बीडीओ सह एमओ के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी. विदित हो कि इससे पूर्व भी संघत चौक के समीप एक गोदाम से एक हजार से अधिक बोरी सरकारी खाद्यान्न प्रशासन के द्वारा छापामारी कर जब्त किया गया था. जिसमें भी संतोष मंडल सहित एक अन्य के विरुद्ध 7 ई सी के तहत मामला दर्ज कराया गया था..
ट्रक पर लदा था पांच सौ बोरी चावल
सूचना मिलते ही पहुंचे एसडीओ व बीडीओ
एसडीओ ने दिये प्राथमिकी के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >