झंझारपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम के 60 गौरवशाली वर्ष पूरा उपलक्ष्य में झंझारपुर शाखा हीरक जयंती समारोह आयोजित की गयी़ शाखा प्रबंधक भागवत महतो ने समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया़ हीरक जयंती के उपलक्ष्य में बीमा सप्ताह की शुरुआत की गयी़ सात दिनों तक बीमा सप्ताह के रूप में मनाया जाना है़ समारोह में सेवानिवृत मो़ साहिद को पाग दोपटा से सम्मानित किया गया़
मौके पर शाखा प्रबंधक ने वर्तमान में देश के सर्वश्रेष्ठ बीमा कंपनियों के इतिहास पर विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला़ मौके पर 7 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा़ मौके पर उपशाखा प्रबंधक मनीष कर्ण, मुक्ति नाथ सिन्हा, विकास पदाधिकारी अनंत कुमार, कुमुद राम, मुनिल कुमार झा, आनंद देव, संदीप कुमार, जानकी झा, नागेंद्र प्रसाद, अमोद कुमार, मनीष सत्यम, रविनंदन कुमार, राम विलक्षण प्रसाद, अमरेश कुमार, श्वेता कर्ण, सुनील कुमार, केशव कुमार आदि मौजूद थे़
