सदस्यों ने उठाये कई मुद्दे

मधुबनी : अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में हुई. बैठक में सदस्यों ने जनवितरण प्रणाली में हो रही गड़बड़ी को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं डीलरों के विरुद्ध आवाज उठाई. समिति के अध्यक्ष सदर एसडीओ ने बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आवंटन, उठाव व आपूर्ति […]

मधुबनी : अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में हुई. बैठक में सदस्यों ने जनवितरण प्रणाली में हो रही गड़बड़ी को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं डीलरों के विरुद्ध आवाज उठाई.

समिति के अध्यक्ष सदर एसडीओ ने बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आवंटन, उठाव व आपूर्ति की सूचना सदस्यों को उपलब्ध कराएं ताकि पारदर्शिता बनी रही है. सदस्य शंकर झा ने जीविका के माध्यम से क्षेत्र में कराए जा रहे सर्वे के बाद भी इंदिरा आवास का लाभ वास्तविक लाभुकों को नहीं मिल पाने व सर्वे के वैधानिक की जांच से संबंधित मामले में अध्यक्ष स्पष्ट किया कि जीविका को आपूर्ति से जुड़े बिंदुओं के सर्वेक्षण का दायित्व नहीं दिया गया है.
जिला परिषद सदस्य महादेव सहनी ने बैठक में कहा कि गोदाम से डीलरों को उपलब्ध कराये जा रहे गेहूं व चावल के बोरा में आठ से दस किलो तक वजन कम रहता है इसी प्रकार तेल के आवंटन में भी ड्राम में कम तेल का आवंटन रहता है. समिति के अध्यक्ष एसडीओ शाहिद परवेज ने सहायक गोदाम प्रबंधक को इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया. बैठक में डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह, एडीएसओ उदय शंकर सिंह, एमओ जितेंद्र कुमार, उपेंद्र सहनी, रंजीत प्रभार, मानस यादव, ममता देवी, रत्नेश्वर यादव, रंधीर खन्ना, सहायक राज कुमार सिंह सहित कई सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >