चार साल में नहीं मिली योजना

पिछले नप बोर्ड के मुख्य पार्षद का वार्ड है वार्ड नंबर सोलह. गंदगी, जलजमाव से भरा पड़ा है. कुछ दिन पूर्व तक इस वार्ड में जाने के लिए लोगों को भारी फजीहत होती थी. लोहापट्टी, नारियल बाजार, गिलेशन बाजार में इस कदर अतिक्रमण किया गया था कि दो पहिया वाहन तक नहीं चलता था. हालांकि […]

पिछले नप बोर्ड के मुख्य पार्षद का वार्ड है वार्ड नंबर सोलह. गंदगी, जलजमाव से भरा पड़ा है. कुछ दिन पूर्व तक इस वार्ड में जाने के लिए लोगों को भारी फजीहत होती थी. लोहापट्टी, नारियल बाजार, गिलेशन बाजार में इस कदर अतिक्रमण किया गया था कि दो पहिया वाहन तक नहीं चलता था. हालांकि आज कुछ सुधार हुए हैं. इस वार्ड में आज भी मुख्य सड़क पर कई जगहों पर पानी जमा है.

मधुबनी : वार्ड नंबर सोलह में चार साल में एक भी योजना नप ने नहीं दी है. स्थानीय लोगों की मानें तो इस वार्ड के पार्षद नागेंद्र राउत मुख्य पार्षद का चुनाव क्या लड़े, नप के आंखों की किरकिरी बन गये. चार साल में हर वार्ड में नप द्वारा कोई ना कोई छोटी मोटी योजना स्वीकृत की गयी. पर यह वार्ड ऐसा रहा जहां एक भी योजना नप ने नहीं दिया. हालांकि ऐसा नहीं कि इस वार्ड में इस चार साल के दौरान विकास के काम नहीं हुए. पर योजना सांसद, विधायक या अन्य मद का स्वीकृत था. इस वार्ड में सालों भर गंदगी का अंबार लगा रहता है.

कैनरा बैंक के समीप, पूर्व मुख्य पार्षद के घर के समीप सालों पर सड़क पर पानी जमा रहता है. बगल में खुला नाला, गंदगी से भरा. ऐसे में लोगों को इस सड़क से गुजरने से भी परेशानी होती है. पर नप को इस समस्या से कोइ लेना देना नहीं है. वार्ड पार्षद बताते हैं कि उन्होंने कई बार नप को नाला निर्माण एवं जल जमाव से निजात दिलाने की मांग की है. पर आज तक नप के अधिकारी इस वार्ड को एक भी योजना नहीं दिया. लाइट का हाल भी खराब ही है. कहने को तो 25 वेपर लाइट है पर ठीक एक भी नहीं. शहर के बीचों बीच व व्यस्ततम बाजार वाला वार्ड. पर हर स्तर पर परेशानी

कब होगा नाले का निर्माण
नप के 16 वार्ड नंबर में नाले का निर्माण नहीं होना कई समस्याओं को सामने ला रही है. समस्या से लोग जूझ रहे हैं.
जलनिकासी की पहल नहीं, चारों तरफ फैली गंदगी
हमें बताएं समस्या
‘प्रभात खबर’ स्कैन टीम आज वार्ड नंबर 17 में रहेगी़ इस दौरान वार्ड की समस्याओं पर टीम फोकस करेगी़ वार्डवासियों से उनकी समस्याओं पर बात होगी़ अगर आपके वार्ड में कोई समस्या है, तो आप हमें व्हाट्सएप करें. हम आपके फोटो के साथ उसे प्रकाशित करेंगे. 9472928085
नाले पर बना चचरी पुल.
वार्ड के प्रदीप प्रधान बताते हैं कि चार साल में लगा ही नहीं कि यह वार्ड भी नगर पंचायत क्षेत्र में है. हमारी समस्या बरकरार रही. निदान के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गयी. समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. गंदगी का अंबार लगा हुआ है.
रंजीत महतो बताते हैं कि वार्ड में कहीं भी नाला दुरुस्त नहीं है. जिस कारण जल जमाव की हर दिन परेशानी रहती है. लोगों के घरो से भी पानी नहीं निकल रही है. ऐसे में नप को टैक्स लेने का औचित्य ही क्या है.
लक्ष्मण महतो बताते हैं कि इस वार्ड की जनता पार्षद एवं मुख्य पार्षद के बीच पिस रहे हैं. चार साल में योजना दी ही नहीं गयी. जबकि हर कोई जानता है कि यह सबसे व्यस्त बाजार वाला वार्ड है. इसी अनुरूप योजना भी मिलनी चाहिए थी. जो नहीं मिल रही है.
अनुराधा राउत बताती है कि पूरे वार्ड में एक भी वेपर लाइट ठीक नहीं है. रात होते ही वार्ड अंधेरे में डूब जाता है. लोगों में चोरी, छिनतई की घटना भी बढ़ जाती है. लोग सशंकीत रहते हैं. इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है.
वार्ड 16 एक नजर में
आबादी : 3800
परिवार की संख्या : 300
बीपीएल : 700
अंत्योदय : 21
मुख्य मुहल्ला : लोहापट्टी, सूरतगंज, गांधीचौक, गिलेशन , चूड़ी बाजार, नारियल बाजार
वार्ड पार्षद : नागेंद्र राउत
चापाकल की संख्या : 09
खराब चापाकल : 00
वेपर लाइट : 25
खराब वेपर लाइट : 25
प्राथमिक विद्यालय : 00
मध्य विद्यालय : 00
सामुदायिक शौचालय : 00
विवाह भवन : 00
समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं
इस वार्ड की समस्याओं से नप को बार बार अवगत कराया जाता रहा है. पर आज तक चार साल में एक भी योजना नहीं दी गयी है. नप सौतेला व्यवहार कर रहा है. इससे वार्ड समस्याओं का अंबार लग गया है.
नागेंद्र राउत, पार्षद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >