मधुबनीः जिला कृषि कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी़. बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी के के झा ने की.इस दौरान कृषि यांत्रिकीकरण, सरजमीन योजना,किसान मेला, केसीसी कैंप सहित कई अन्य योजनाओं को लेकर व्यापक रूप से समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कई आवश्यक निर्देश दिया़.
इसके तहत उपस्थित किसान सलाहकारों एवं किसान समन्वयकों को उनके संबंधित क्षेत्र के किसानों को पावर टीलर एवं जीरो टिलेज कृषि यंत्र की उपयोगिता से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक खरीद करने के लिये प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया़.
बैठक के दौरान श्री झा ने कहा कि पावर टीलर यंत्र मांग आधारित योजना है़. इस वित्तीय वर्ष में मात्र एक किसान मेला का आयोजन किया गया है़. इस कारण किसान अनुदानित दर पर पावर टीलर यंत्र की अधिक खरीद नहीं कर सके हैं. ऐसे में आने वाले 10 एवं 11 फरवरी को लगने वाले दो दिवसीय किसान मेला में अधिक से अधिक किसान पावर टीलर एवं जीरो टिलेज यंत्र की खरीद अनुदानित दर पर करें. इसके लिये किसानों को इस यंत्र के प्रति प्रोत्साहित करना आवश्यक है़. उन्होंने हर किसान सलाहकार एवं किसान समन्वयकों को उनके क्षेत्र के किसानों से आवेदन सृजन करने का निर्देश दिया़.
इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड के प्रतिवेदन को विभाग में जल्द से जल्द समर्पित करने को कहा जिससे विभाग आने वाले दिनों में जिला स्तर पर होने वाले वरीय पदाधिकारियों के बैठक में उक्त उपलब्धि को रख सकें. बैठक के दौरान बगीचा बचाओ योजना के नये सिरे से शुरू करने को लेकर भी व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी अजीत कुमार यादव,कृषि समन्वयक रंधीर भारद्वाज, एस ए रब्बानी,तनवीरूल हक, सभी बीएओ, सभी किसान समन्वयक तथा किसान सलाहकार उपस्थित थ़े.
