व्यवसायियों ने दी चरणबद्ध आंदोलन की धमकी
मधुबनी : नप प्रशासन द्वारा सफाई का समुचित व्यवस्था नहीं कराये जाने से अब गिलेशन के व्यापारियों में आक्रोश गहराता जा रहा है.
व्यापारियों ने आंदोलन की शुरुआत कर दी है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि सही तरीके से नियमित तौर पर साफ सफाई नहीं किया जायेगा तो चरणबद्ध आंदोलन होगा. साथ ही नाले के टूट जाने से भी परेशानी हो रही है. गिलेशन बाजार के व्यवसायियों ने मंगलवार को बाटा चौक के समीप सड़क को बांस बल्ला लगा कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है.
सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
गिलेशन के व्यवसायियों ने मंगलवार को बाटा चौक के समीप एवं बजरंग बली मंदिर के पास बांस बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया. सुबह से ही बाजार के व्यवसायी एक जुट होकर बाजार में जमा होने लगे थे.
देखते ही देखते बाजार के सैकड़ों व्यवसायी जमा हो गये और दोनों ओर से गिलेशन बाजार में जाने के रास्ते को बांस बल्ला के सहारे बंद कर दिया. इस दौरान व्यवसायियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. जाम का नेतृत्व गिलेशन बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह ने किया.
नप प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ा स : प्रदर्शनकारियों ने नप प्रशासन के खिलाफ जमकर भरास निकाली. वक्ताओं का कहना था कि गिलेशन बाजार शहर का सबसे प्रमुख व पुराना व्यवसायिक केंद्र रहा है. इस बाजार में हर दिन लाखों का कारोबार होता है. सैकड़ों उपभोक्ता हर दिन आकर बाजार में खरीदारी करते हैं. इस बाजार में सब्जी का प्रमुख केंद्र भी है. जिस कारण हर दिन करीब एक टन से दो टन के बीच कचरा निकलता है. पर नप प्रशासन इसके उठाव में लापरवाही बरत रही है. जिस कारण कचरे का अंबार लगता जा रहा है. अब इस कचरे से सरांध निकल रही है. पर नप प्रशासन इस दिशा में संवेदनशून्य है.
सफाई मद में हर माह 15 लाख खर्च
गिलेशन बाजार में फैली गंदगी, जाम करते व्यवसायी.
झंझारपुर-फुलपरास
वार्ड 15 के पार्षद का निधन बीते जून माह में हो गया . इसके बाद से इस वार्ड की परेशानी बढ़ गयी. अन्य सुविधा की बात तो दूर, दैनिक साफ सफाई भी नहीं हो पा रही है. सभी चापाकल खराब पड़े हैं. किंग्स कैनाल में इस कदर गंदगी है कि पानी निकासी की बात तो दूर इसी कैनाल का पानी अब लोगों के घर आंगन तक जाने लगा है.
