कचरे के ढेर के बीच रहते हैं लोग समस्या को देखने वाला कोई नहीं

मधुबनी : वार्ड नंबर 15 का हाल भी कुछ तेरह जैसा ही है. इस वार्ड का भी यह दुर्भाग्य है कि वर्तमान में इसमें कोई वार्ड पार्षद नहीं हैं. इस वार्ड के पार्षद स्व. पवन पूर्वे का निधन जून माह में हो गया . इसके बाद इस वार्ड की परेशानी धीरे धीरे बढ़ती ही जा […]

मधुबनी : वार्ड नंबर 15 का हाल भी कुछ तेरह जैसा ही है. इस वार्ड का भी यह दुर्भाग्य है कि वर्तमान में इसमें कोई वार्ड पार्षद नहीं हैं. इस वार्ड के पार्षद स्व. पवन पूर्वे का निधन जून माह में हो गया . इसके बाद इस वार्ड की परेशानी धीरे धीरे बढ़ती ही जा रही है.

वार्ड मानों समस्याओं का जीता जागता नमूना बन गया है. साफ सफाई, पेयजल, बिजली, सबसे खराब स्थिति साफ सफाई की हो गयी है. बीते दो माह से नियमित तौर पर इस वार्ड की सफाई नहीं होने से हर ओर गंदगी फैली हुई है.
कोई समस्या को देखने सुनने वाला नहीं. जनता किसके पास जाकर अपनी समस्या बताये. ना तो एनजीओ ही आकर इस वार्ड की सफाई करता है और न कर्मी न आउट सोर्सिंग से ही इस वार्ड की सफाई के दिशा में कोई पहल हो रही है.
इसके साथ ही इस वार्ड की दूसरी परेशानी पेयजल की है. गांधी चौक से गांधी की प्रतिमा समाप्त हो गयी है. किंग्स कैनाल कचरा से पटा है. कई जगहों पर पानी का बहाव रूक गया है. अतिक्रमणकारियों ने कैनाल का अतिक्रमण कर लिया है. जिस कारण दिन व दिन इसकी लंबाई चौड़ाई सिमटती जा रही है.
नप प्रशासन का रूख इस वार्ड के मामले में कुछ नकारात्मक ही रहा है. चार साल में एक भी योजना इस वार्ड में नहीं दिया गया है.
योजना के लिए तरस रहा वार्ड
आज वार्ड नंबर छह में
‘प्रभात खबर’ स्कैन टीम आज मंगलवार को वार्ड नंबर 16 में रहेगी़ इस दौरान वार्ड की समस्याओं पर टीम फोकस करेगी़ वार्डवासियों से उनकी समस्याओं पर बात होगी़ अगर आपके वार्ड में कोई समस्या है, तो आप हमें व्हाट्सएप करें. हम आपके फोटो के साथ उसे प्रकाशित करेंगे. 9472928085
योजना के लिये तरस रहा है वार्ड
अरविंद पूर्वे बताते हैं कि नप प्रशासन पूरी तरह से इस वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार करती है. चार साल में एक भी योजना इस वार्ड को नहीं दिया गया है. जिस कारण इस वार्ड में आज भी कई प्रकार की समस्या बरकरार है.
श्रवण साह बताते हैं कि वार्ड में एक परेशानी हो तो बताया जाय, पर यहां तो परेशानियों का अंबार है. पानी से लेकर साफ सफाई के लिये लोगों को नप प्रशासन को गुहार लगानी पड़ रही है.
शशि भूषण बताते हैं कि वार्ड में एक भी चापाकल नहीं है. जहां से लोग पानी ले सकें, सड़क पर ही कचरा फेंका जाता है. इसका कारण है कि कचरा पेटी कचरा से पटा हुआ है. अब लोग घर में कचरा तो रख नहीं सकते.
नप को कचरा उठाव की पहल करनी चाहिये.
मुकेश पंजियार बताते हैं कि कई बार नप प्रशासन को इस समस्याओं की शिकायत की गयी है. अब लगता है कि नप प्रशासन आंदोलन का इंतजार करती है. जल्द ही पहल नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा.
वार्ड 15 एक नजर में
आबादी : 4000
परिवार की संख्या : 125
बीपीएल : 80
अंत्योदय : 10
मुख्य मुहल्ला : सुभाष चौक, गांधी चौक, सूरत गंज, तुरहा टोली
वार्ड पार्षद : कोई नहीं
चापाकल की संख्या : 15
खराब चापाकल : 15
वेपर लाइट : 40
खराब वेपर लाइट : 30
प्राथमिक विद्यालय : 00
मध्य विद्यालय : 01
सामुदायिक शौचालय : 2
विवाह भवन : 1
समस्या : गंदगी, किंग्स कैनाल
चार साल में योजना : एक भी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >