बसुआरा गांव की घटना
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है. जबकि तीन जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रथम गुट के बसुआरा निवासी महेंद्र यादव ने गांव के ही राजेश कुमार एवं डोभू यादव पर धारदार हथियार एवं लोहे के रॉड से सिर एवं घुटने पर प्रहार करने का आरोप लगाया है. थाना पुलिस को दिये बचाव में जख्मी ने दोनों आरोपित पर घर में घुसकर आधा किलो वजन के चांदी का हंसुली, 16 हजार मूल्य के सोने का चेन लूटने व टीवी सहित अन्य सामग्री तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे गुट की बौधी देवी ने प्रथम पक्ष के महेंद्र, शिवशंकर यादव एवं चुल्हाई यादव पर अचानक आंगन में घुसकर लाठी, डंडे से स्वयं व दोनों बेटा को जख्मी करने का आरोप लगायी है.
मामले में दोनों गुटों से काउंटर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. थानाध्यक्ष युगेशचंद्र ने बताया कि कांड अंकित कर मामले की अनुसंधान की जा रही है.
