20 दिन में 150 ने कटवाया कनेक्शन

बढ़ी परेशानी. नालों की खुदाई में कटा काॅपर व आॅप्टिकल केबल मधुबनी : विगत दिनों जल निकासी को लेकर कोर्ट कैंपस के सामने से एसपी आवास तक नप प्रशासन द्वारा किये गये नाला खुदाई ने बीएसएनएल पर आफत ला दिया है. पिछले 29 जुलाई से दो अगस्त तक जेसीबी से किये गये नाला खुदाई में […]

बढ़ी परेशानी. नालों की खुदाई में कटा काॅपर व आॅप्टिकल केबल

मधुबनी : विगत दिनों जल निकासी को लेकर कोर्ट कैंपस के सामने से एसपी आवास तक नप प्रशासन द्वारा किये गये नाला खुदाई ने बीएसएनएल पर आफत ला दिया है. पिछले 29 जुलाई से दो अगस्त तक जेसीबी से किये गये नाला खुदाई में जगह जगह पर केबुल कट गया है. जिससे सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए है. ऐसे में नाराज उपभोक्ताओं ने अब कनेक्शन कटाना शुरू कर दिया है. इससे एक ओर जहां केबुल कटने से लाखों का घाटा लगा है वहीं उपभोक्ताओं के नंबर कटा लेने से भी बीएसएनएल को भारी क्षति हो रही है. इधर बीएसएनएल के एसडीओ ने जेसीबी चालक पर जानबूझ कर केबुल काट देने का आरोप लगाया है.
दर्जनों ने िदया है आवेदन
विगत 20 दिन के अंदर में कोर्ट कैंपस से लेकर एसपी आवास के बीच से गुजरने वाले केबुल से संबंधित करीब 150 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटा लिया है. जबकि सैकड़ों ने अब भी कनेक्शन काटने का आवेदन दिया है. वहीं कई सरकारी दफ्तरों का फोन सेवा भी बाधित हो गया है. कई निजी चिकित्सालय व नर्सिंग होम का नंबर भी डेड हो गया है. ऐसे मे उपभोक्ताओं ने अपना ब्रॉडबैंड कनेक्शन व लैंड लाइन नंबर कटाना शुरू कर दिया है.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई माह में इस रूट में करीब 450 उपभोक्ता थे, पर अब मात्र 300 उपभोक्ता ही रह गये हैं
जेसीबी चालक पर राशि मांगने का आरोप
बीएसएनएल के एसडीओ ने जेसीबी चालक पर जानबूझ कर केबुल काटने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जेसीबी चालक ने कथित तौर पर राशि की मांग की थी. राशि नहीं देने पर जेसीबी चालक ने जानबूझ कर कई जगहों पर केबल काट दिया है. जिससे बीएसएनएल को भारी क्षति एवं उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. एसडीओ अभिषेक कुमार सिन्हा ने जिला पदाधिकारी को इस आशय का पत्र भेजकर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
केबल काटने का लगाया आरोप
डीएम को दिया गया आवेदन
कार्रवाई की मांग
जलनिकासी के लिए नालों की खुदाई में कटा केबल
बीएसएनएल ने जेसीबी चालक पर लगाया केबल काटने का आरोप
कहा, नहीं दी गयी राशि, तो काट दिया केबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >