मधुबनीः बिहार विधान सभा की शून्यकाल समिति के संयोजक अशोक कुमार यादव ने मुख्य अतिथि गृह में जिले से संबंधित शून्य काल के प्रश्नों की समीक्षा की. शून्य काल समिति के संयोजक श्री यादव ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों के संबंध में विधान सभा के शून्य काल में उठाये गये 91 प्रश्नों की समीक्षा की जायेगी.
इनमें राजस्व, शिक्षा, उत्पाद, पथ निर्माण, आपदा, प्रबंधन, लघु जल संसाधन, पशु एवं मत्स्य पालन, गृह, जल संसाधन, नगर विकास राजस्व एवं भूमि सुधार उद्योग, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, उर्जा, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित कई विभाग शामिल है. संवाद प्रेषण तक शिक्षा विभाग से संबंधित प्रश्नों की समीक्षा हो रही थी. समिति की समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता गुप्तेश्वर प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक कृष्ण कुमार, योजना पदाधिकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता, डीपीओ, रामेश्वर प्रसाद सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे.
