रसोइया संघ का धरना

मधुबनी : जिला रसोइया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सामने धरना दिया. रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष जूली देवी ने बताया कि रसोइया के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. जहां मजदूरों को प्रतिदिन 250 रूपये मजदूरी निर्धारण सरकार द्वारा किया गया है. वहीं रसोइया को महज 33 रूपये प्रतिदिन […]

मधुबनी : जिला रसोइया संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सामने धरना दिया. रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष जूली देवी ने बताया कि रसोइया के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. जहां मजदूरों को प्रतिदिन 250 रूपये मजदूरी निर्धारण सरकार द्वारा किया गया है. वहीं रसोइया को महज 33 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलता है, जो रसोइया के साथ अन्याय है. इसके अलावा उन्होनें सरकार द्वारा एनजीओ के माध्यम से विद्यालयों में पोषाहार योजना चलाने का भी विरोध किया.

इस अवसर पर जिले की सैकड़ों रसोइया धरना में शामिल हुए. लगभग 1 घंटे तक मधुबनी दरभंगा मुख्य पथ पर जाम का नजारा दिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >