बुनियादी विकास के लिए तीन प्रखंडों का चयन

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एमएसडीपी योजना के तहत अल्प संख्यक बाहुल्य क्षेत्र के विकास के लिए तीन प्रखंडों बिस्फी, रहिका, कलुआही व मधुबनी नगर परिषद क्षेत्र का चयन किया गया है. इसके योजना के तहत आधारभूत संरचना, पेयजल, उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, हाइस्कूल व अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होना है. जिला अल्प संख्यक […]

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एमएसडीपी योजना के तहत अल्प संख्यक बाहुल्य क्षेत्र के विकास के लिए तीन प्रखंडों बिस्फी, रहिका, कलुआही व मधुबनी नगर परिषद क्षेत्र का चयन किया गया है. इसके योजना के तहत आधारभूत संरचना, पेयजल, उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, हाइस्कूल व अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होना है.

जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी रश्मि झा बताती है कि योजना के लिए चयनित रहिका व कलुआही प्रखंड में हाई स्कूल का निर्माण व रहिका में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. वहीं नगर परिषद क्षेत्र के सूड़ी स्कूल में छात्रावास व बिस्फी में 75 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >