जनता के लिए करूंगी काम :शीला

मधुबनी : भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष शिला देवी मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता किया. बैठक में संयोजक सह विधान पार्षद सदस्य सुमन महासेठ ने कहा कि यह भाजपा का जीत नहीं है बल्कि महागठबंधन की सरकार का हार हुआ है. विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा श्री शिला देवी के जीत […]

मधुबनी : भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष शिला देवी मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता किया. बैठक में संयोजक सह विधान पार्षद सदस्य सुमन महासेठ ने कहा कि यह भाजपा का जीत नहीं है बल्कि महागठबंधन की सरकार का हार हुआ है. विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा श्री शिला देवी के जीत से कार्यकर्ता में नया जोश आया है. प्रेस वार्ता के दौरान शिला देवी ने कहा कि जिला परिषद की गरिमा के साथ आम जनता के लिए में काम करूंगी.

प्रेस वार्ता में विधायक शुधांशु शेखर, पूर्व विधायक, रामदेव महतो, अरूण शंकर प्रसाद, पूर्व जिप उपाध्यक्ष भारत भुषण, झंझारपुर भाजपा अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिप सदस्य प्रेमनारायण झा, काजल कुमारी सहित कई लोगों ने भाग लिया.

पुलिस छावनी में तब्दील रहा डीआरडीए परिसर
जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह को लेकर डीआरडीए परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. सुबह दस बजे से ही सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्य शपथ ग्रहण के लिए पहुंचने लगे थे. लेकिन परिसर के बाहर सदस्यों तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भीषण गर्मी के बावजूद लगा रहा. परिषद बाजार परिसर समेत डीआरडीए सड़क, कोर्ट कैंपस के अलावा होटलों में बैठ कर अपने उम्मीदवार के जीत-हार का आकलन करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >