मेगा लोक अदालत 25 मई को

मधुबनी : आम जनता के वैसे व्यक्ति जिनका स्थानीय न्यायमंडल में सुलहनीप बाद से संबंधित मामला लंबित हो वैसे मामले को सुलहनामा के आधार पर निपटारा के लिए स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 25 मई 2013 को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बातों की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार […]

मधुबनी : आम जनता के वैसे व्यक्ति जिनका स्थानीय न्यायमंडल में सुलहनीप बाद से संबंधित मामला लंबित हो वैसे मामले को सुलहनामा के आधार पर निपटारा के लिए स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 25 मई 2013 को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.

उक्त बातों की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह सब जज प्रथम अरविंद आजाद ने प्रेस विज्ञप्त जारी कर दिया. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि महानिबंधक माननीय उच्य न्यायालय पटना के पत्रांक 4394-4425 के निर्देश व सदस्य सचिव विहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के पत्रांक 432 के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसमें लंबित वादों के सुलह के माध्यम से नि:शुल्क निपटारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >