13983 घरों में पहुंचाना है पानी

मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत तीन निश्चय का सर्वे शुरू 21 जून तो होने हैं सर्वेक्षण का काम पूरा कवायद में जोर शोर से जुटा नप प्रशासन मधुबनी : शहर के वार्ड नंबर 19 के वार्ड पार्षद सुभाष मिश्र के घर में शौचालय तो है पर नप प्रशासन द्वारा अब तक इन्हें भी नल […]

मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत तीन निश्चय का सर्वे शुरू

21 जून तो होने हैं सर्वेक्षण का काम पूरा
कवायद में जोर शोर से जुटा नप प्रशासन
मधुबनी : शहर के वार्ड नंबर 19 के वार्ड पार्षद सुभाष मिश्र के घर में शौचालय तो है पर नप प्रशासन द्वारा अब तक इन्हें भी नल का जल मुहैया नहीं हो सका है. इनके घर तक सड़क तो जाती है पर नाला का निर्माण ये अपने चार साल के कार्यकाल में भी नहीं कर सके हैं. पर अब उम्मीद है कि इनके घर में नल का जल और नाला का निर्माण जल्द हो जायेगा. दरअसल मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से तीन निश्चय को पूरा करने के लिये सरकार ने सर्वे का काम कराना शुरू कर दिया है. इसके तहत बुधवार को वार्ड पार्षद सुभाष मिश्र के घर का सर्वे कार्यपालक पदाधिकार जटाशंकर झा ने किया.
एक सप्ताह तक होगा सर्वे : मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से तीन निश्चय पर नप क्षेत्र में काम होने हैं. ये काम है , घर घर शौचालय, हर घर नल का जल एवं हर गली सड़क व नाला. इस अभियान को धरातल पर उतारने के दिशा में जिला प्रशासन के आदेश पर नप प्रशासन ने जोर शोर से पहल शुरू कर दी है. सर्वे का काम 21 जून तक होगा.
नप प्रशासन ने समय सीमा के अंदर सर्वे का काम पूरा करने के लिये 75 कर्मियों को लगाया है. इसमें से हर वार्ड में 2-2 सर्वेयर हर घर जाकर वहां शौचालय, पेयजल एवं सड़क नाला की स्थित का सर्वेक्षण करेंगे. जबकि इस काम पर नजर रखने के लिये 15 सुपरवाइजर भी लगाया गया है. एक सुपरवाइजर के जिम्मे 2 वार्ड फिर इसे नप प्रशासन को सूपूर्द किया जायेगा. फिर नप प्रशासन उसे सरकार के वेबसाइट पर सर्वेक्षण रिपोर्ट को प्रति दिन अपलोड करेंगे. हर दिन कम से कम 2500 सर्वेक्षण रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. काम का मॉनीटरिंग डीएम, एसडीओ व नप के कार्यपालक पदाधिकारी करेंगे.
क्या कहते हैं अधिकारी: इस बाबत नप के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया है कि समय से सर्वेक्षण का काम पूरा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >