बिजली समस्या के निदान के लिए शिविर

50 आवेदकों ने दिये आवेदन, मीटर खराबी संबंधी आवेदनों की संख्या अधिक मधुबनी : विद्युत विपत्र में त्रृटि सुधार के लिए प्रमंडल स्तर पर विद्युत विपत्र सुधार शिविर लगाया गया. शिविर में 50 आवेदकों ने सुधार का आवेदन दिया. नार्थ बिहार पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर लगाये गये इस शिविर में मीटर […]

50 आवेदकों ने दिये आवेदन, मीटर खराबी संबंधी आवेदनों की संख्या अधिक

मधुबनी : विद्युत विपत्र में त्रृटि सुधार के लिए प्रमंडल स्तर पर विद्युत विपत्र सुधार शिविर लगाया गया. शिविर में 50 आवेदकों ने सुधार का आवेदन दिया. नार्थ बिहार पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर लगाये गये इस शिविर में मीटर रिडिंग, मीटर खराबी, अधिक बिल देने सहित और कई प्रकार के गड़बड़ी से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिये शिविर का आयोजन किया गया था.
प्रत्येक माह के 15 को लगेगा शिविर: विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विपत्र सुधार मीटर बदली, बिल जंप सहित अन्य समस्या को लेकर उपभोक्ता को आवेदन देना है. आवेदक को तत्काल पंजीयन संख्या के साथ प्राप्त रसीद दिया जाता है. जानकारी के अनुसार अब प्रत्येक माह के 15 तारीख को शिविर का आयोजन होगा.
जिसमें उपभोक्ताओं के समस्या संबंधी आवेदन लिये जायेंगे और उसके अगले दिन उस पर कार्रवाई होगा. शिविर में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिये विभाग ने कई निर्देश दिया है. इसके तहत उपभोक्ताओं के बैठने, पेयजल की सुविधा भी मुहैया करायी गयी.
चार हजार खराब है मीटर: विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विपत्र में गड़बड़ी का मूल कारण मीटर गड़बड़ी है. विभाग के लेखा सहायक नवीन प्रभात ने बताया कि ज्यादातर आवेदन मीटर खराबी का आता है. मीटर खराब रहने के कारण उपभोक्ता को औसत बिल दिया जाता है. औसत बिल के कारण उपभोक्ता में परेशानी है.
क्या कहते हैं अधिकारी: विद्युत सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि मीटर में गड़बड़ी के कारण प्रत्येक माह विपत्र में गड़बड़ी के कारण प्रत्येक माह विपत्र में गड़बड़ी होता है. श्री कुमार ने बताया कि मीटर के लिए विभाग को कई बार लिखा जा चुका है. पूर्व से जो विपत्र सुधार के लिए आवेदन आया था उसका भी निष्पादन इसी के साथ कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >