दो घंटे में सीबी नट से होगी टीबी मरीजों की जांच

मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के आसान व ससमय जांच प्रक्रिया की बेहतर करने के लिये अस्पतालों को हाइटेक बनाने की कवायद में विभाग जुटी है. सदर अस्पताल में टीवी मरीजों के लिए सीबी नट मशीन लगायी गया है. इस मशीन द्वारा टीवी मरीजों को अब अपने जांच के लिए पूर्व की भांति दस […]

मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के आसान व ससमय जांच प्रक्रिया की बेहतर करने के लिये अस्पतालों को हाइटेक बनाने की कवायद में विभाग जुटी है. सदर अस्पताल में टीवी मरीजों के लिए सीबी नट मशीन लगायी गया है. इस मशीन द्वारा टीवी मरीजों को अब अपने जांच के लिए पूर्व की भांति दस या पंद्रह दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
इस आधुनिक मशीन से महज 1 घंटे 52 मिनट में मरीज का जांच प्रमाण मिल जायेगा. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ एसपी सिंह बताते है. कि इस उपकरण से जांच में सरकार द्वारा प्रति मरीज 800 रुपये का खर्च आता है.
अगर यहीं जांच मरीज बाहर से कराता है तो उसे दस से बारह हजार रूपये का खर्च करना पड़ता है. सीबी नट उपकरण की खासियत है कि इसमें मरीज के रोगों की गहन जांच सुक्ष्मता से की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >