नप क्षेत्र में 15 से होल्डिंग का सर्वे

मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में नगर निकाय क्षेत्र में तीन निश्चयों को साकार करने के लिए सर्वे का काम 15 जून से होगा. पहले फेज में नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक होल्डिंग का सर्वे कराया जायेगा. यह सर्वे 15 से 21 जून तक कराया जायेगा. शुक्रवार को नगर परिषद के सभागार […]

मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में नगर निकाय क्षेत्र में तीन निश्चयों को साकार करने के लिए सर्वे का काम 15 जून से होगा. पहले फेज में नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक होल्डिंग का सर्वे कराया जायेगा. यह सर्वे 15 से 21 जून तक कराया जायेगा. शुक्रवार को नगर परिषद के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा की अध्यक्षता में सर्वे के काम में शामिल कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी.
इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में नगर परिषद क्षेत्र में तीन निश्चय पर काम करना है. जिसमें हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा हर गली पक्की सड़क व नाला शामिल है. 15 से 21 जून तक सर्वे का काम किया जायेगा. सर्वे में शामिल कर्मी प्रत्येक वार्ड में होल्डिंग धारक के यहां पहुंच कर जानकारी प्राप्त करेंगे. जिसे एक फॉर्म में भरना है.
इसमें बिंदुवार रिपोर्ट सर्वेयर को करनी है. उन्होंने बताया कि सर्वेयर यह देखेंगे की हर घर शौचालय है कि नहीं, घर में नल का जल पहुंचा है कि नहीं तथा हर गली में पहुंच के लिए पथ एवं नाला का निर्माण हुआ है या नहीं. श्री झा ने बताया कि सर्वे कराने के बाद रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी. प्रशिक्षक के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रत्येक वार्ड की जानकारी दी गई. तथा सर्वेयर का वार्ड का नक्शा से अवगत कराया गया.
मौके पर डूडा के कार्यपालक अभियंता उत्तम कुमार बुडको के डिप्टी प्रोजेक्टर डायरेक्टर सह मुख्यालय के अनुश्रवण पदाधिकारी चंद्रदीप कुमार, कनीय अभियंता जय प्रकाश कुमार ने कई आवश्यक निर्देश दिये. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, नप के सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >