जेल की दीवार गिरने से एक बंदी घायल

मधुबनी : मंडल कारा रामपट्टी में मंगलवार की सुबह एक दीवार गिरने से जेल में बंद एक बंदी गंभीर रूप में घायल हो गया. घायल बंदी भाग्य नारायण उर्फ सुनील कुमार को पुलिस अभिरक्षा में मंडलकारा अस्पताल के ड्रेसर अखिलेश्वर साह लाये. जहां घायल बंदी सुनील कुमार का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. […]

मधुबनी : मंडल कारा रामपट्टी में मंगलवार की सुबह एक दीवार गिरने से जेल में बंद एक बंदी गंभीर रूप में घायल हो गया. घायल बंदी भाग्य नारायण उर्फ सुनील कुमार को पुलिस अभिरक्षा में मंडलकारा अस्पताल के ड्रेसर अखिलेश्वर साह लाये. जहां घायल बंदी सुनील कुमार का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. दर्द से कराहते हुए बंदी सुनील ने बताया कि जेल की दीवार उसके शरीर पर गिरी है. उसके शरीर पर ईंट के चोट के निशान भी थे. इमरजेंसी के डाॅ एसएन झा ने बताया कि मरीज का एक्सरे कराने के लिए कहा गया है. एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि फ्रैक्चर है या नहीं.

27 अप्रैल से है जेल में बंद घायल बंदी : भाग्य नारायण उर्फ सुनील कुमार नाबालिग बच्चे के अपहरण के आरोप में 27 अप्रैल से रामपट्टी कारा में बंद है. वह मुजफ्फरपुर जिला के गणेशपुर गांव थाना अहियापुर का निवासी है. नगर थाना ने 26 अप्रैल को अहियापुर थाना से सुनील कुमार सहित तीन को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >