शहर में मात्र सरकारी व प्राइवेट बस स्टैंड

मधुबनी : शहर के सभी सड़कों पर इन दिनों बेतरतीब तरीके से टेंपो, मैक्सी लगे मिल जायेंगे. इस कारण सड़कों पर आवाजाही में परेशानी होती है. इतना ही नहीं सड़क किनारे पैसेंजर बैठाने से अक्सर जाम भी लगता रहता है़ ट्रैफिक पुलिस का इंतजाम नहीं होने से मैक्सी चालक व टेंपो चालक बेधड़क कही भी […]

मधुबनी : शहर के सभी सड़कों पर इन दिनों बेतरतीब तरीके से टेंपो, मैक्सी लगे मिल जायेंगे. इस कारण सड़कों पर आवाजाही में परेशानी होती है. इतना ही नहीं सड़क किनारे पैसेंजर बैठाने से अक्सर जाम भी लगता रहता है़

ट्रैफिक पुलिस का इंतजाम नहीं होने से मैक्सी चालक व टेंपो चालक बेधड़क कही भी गाड़ी खड़ी कर पैसेंजर बैठाने लगते है़ं इसका एक प्रमुख कारण शहर में टेंपो व मैक्सी स्टैंड का नहीं होना भी है़
सड़क पर गाड़ी रोक बैठाते पैसेंजर: स्टैंड व पार्किंग के अभाव में चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर यात्रियों को बैठाते व उतारते है़ इस दौरान अगर कोई बड़ा वाहन आ जाय तो जाम लगना तय है़ ऊपर से भीषण गरमी व वाहनों का धुआं भी आफत से कम नहीं. जाम में अगर थोड़ी देर भी फंस गये तों दम घुटने सा लगता है. दरअसल शहर में प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड के अलावा कहीं भी स्टैंड नहीं है. न ही पार्किंग की व्यवस्था है.
इस वजह से मैक्सी व टेंपो के अलावा सड़कों पर जहां तहां निजी वाहन, बाइक लगे रहते हैं. सबसे ज्यादा वाहन आपको बैंक या अन्य सार्वजनिक संस्थानों के आगे मिल जायेंगे. व्यस्तम बाजार में अगर भूल से गाड़ी शाम के वक्त ले गये तो खैर नहीं . वाहन चालक की भी परेशान व जाम से पैदल यात्रियों को भी पसीने छुटता रहता है़
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद: नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया कि पार्किंग जोन बनाने की पहल की जा रही है. जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >