मधवापुर पंचायत की तीसरी बार मुखिया बनी अंजू देवी

पंचायत चुनाव. कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही मतगणना मधवापुर : मतगणना के पहले दिन गुरुवार को सिर्फ एक ही पंचायत की मतगणना संभव हो सकी थी. जिसमें मुख्यालय पंचायत से एक बार पुनः अंजू देवी अपनी सीट सुरक्षित रखने में तीसरी बार सफल रही. अंजू देवी 937 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो […]

पंचायत चुनाव. कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही मतगणना

मधवापुर : मतगणना के पहले दिन गुरुवार को सिर्फ एक ही पंचायत की मतगणना संभव हो सकी थी. जिसमें मुख्यालय पंचायत से एक बार पुनः अंजू देवी अपनी सीट सुरक्षित रखने में तीसरी बार सफल रही. अंजू देवी 937 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो अलामत मत को हराकर विजय प्राप्त की. जबकि सरपंच पद के लिए 927 मत प्राप्त कर बलराम कुमार झा ने श्यामनंदन मिश्र को 116 मतों से हराया. वहीं पंचायत समिति पद के लिए क्षेत्र संख्या एक से ममता रानी 732 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी मीणा देवी को हराने में सफल रही.
जबकि पंसस क्षेत्र संख्या दो से नूतन कुमारी निषाद 325 मत प्राप्त कर जसिना खातून को 23 मतों से पराजित की. मतगणना के दूसरे दिन शुक्रवार को बासुकी बिहारी उतरी पंचायत की मतगणना शुरू हुई. जिसमे मुखिया पद के लिए लक्षणदेव मंडल विजयी घोषित किये गये. उसने 1325 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय साह को परास्त किया. पिछले तीन बार से लगातार विजय होनेवाले विजय साह को 1241 मत प्राप्त हुआ. जबकि सरपंच पद के लिए मो इमरान ने 1117 मत प्राप्त कर 1058 मत प्राप्त करनेवाले उमेश सिंह को हराया.
वहीं पंसस पद के लिए मुखियानी देवी 1177 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता देवी को 449 मतों से पराजित किया. बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत से मुखिया पद के लिए अमरेन्द्र कुमार राय 1507 मत प्राप्त कर सुरेश कामत को 500 से अधिक मतों से पराजित किया. जबकि सरपंच पद के लिए जयनाथ कामत 932 मत प्राप्त कर मो इरशाद को 96 मतों से पराजित किया. वहीं पंसस पद के लिए अकलास देवी 2135 मत प्राप्त कर बेबी देवी को 1300 से अधिक मतों से पराजित करने में सफल रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >