झील बना सदर अस्पताल परिसर

समस्या. बारिश के बाद कई जगह जलजमाव, मरीजों को आने-जाने में परेशानी अस्पताल उपाधीक्षक ने समस्या समाधान के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा मरीजों व परिजनों को झेलनी पड़ रही परेशानी कई अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी जलजमाव मधुबनी : मानसून पूर्व हो रही बारिश से सदर अस्पताल सहित कई सरकारी कार्यालयों […]

समस्या. बारिश के बाद कई जगह जलजमाव, मरीजों को आने-जाने में परेशानी

अस्पताल उपाधीक्षक ने समस्या समाधान के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा
मरीजों व परिजनों को झेलनी पड़ रही परेशानी
कई अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी जलजमाव
मधुबनी : मानसून पूर्व हो रही बारिश से सदर अस्पताल सहित कई सरकारी कार्यालयों में जल जमाव से कार्यालय आने वाले कर्मी व कार्यालय में काम से जाने वाले आम लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. बारिश का पानी के निकलने का कोई रास्ता या बहाव नहीं रहने के कारण यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है. इसके निजात के लिए भी कोई पहल प्रशासनिक स्तर पर होते नहीं दिख रही है.
मरीजों का हाल बुरा
जल जमाव की सबसे अधिक समस्या सदर अस्पताल की है. हालत यह है कि सदर अस्पताल प्रवेश करने पर झील जैसा नजारा दिखाई देता है. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय, ओपीडी, गायनिक विभाग, आईसीयू, डायमेसिस केंद्र, एएनएम स्कूल, आई वार्ड, यक्ष्मा केंद्र सहित अन्य पूरे अस्पताल परिसर का आलम यह है कि बगैर पानी होकर किसी विभाग में प्रवेश नहीं किया जा सकता है. चाहे वो मरीज हो, अभिभावक हो, अस्पताल कर्मी, चिकित्सक हर व्यक्ति अस्पताल में आने के बाद पानी जमाव को देखकर असहाय महसूस करते है.
तीन साल पहले बना सोख्ता बेकार
सदर अस्पताल में जलजमाव के निकासी के लिए तीन साल पूर्व डाॅ. सुधीर कुमार सिन्हा पूर्व सिविल सर्जन के समय में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने बना सोख्ता कार्य करने में अक्षम रहा, बनने के बाद से ही उसने कार्य करना बंद कर दिया था. इसके बाद अस्पताल से पानी निकलवाने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई.
इन कार्यालयों के आगे लगा है पानी
सदर अस्पताल के अलावा अन्य कई सरकारी कार्यालयों के आगे जल जमाव के कारण कर्मियों को परेशानी हो रहा है. इनमें जिला कोषागार, डीआरडीए, जिला साक्षरता कार्यालय सहित कई कार्यालयों के बाहर जल जमाव की स्थिति है. इन कार्यालयों में जाने वाले कर्मियों व लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. जिला कोषागार पदाधिकारी सत्यनारायण पासवान ने कहा कि कोषागार जाने में काफी परेशानी होती है. क्योंकि कार्यालय के बाहर भारी मात्रा में पानी का जमाव लगा है. पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >