मधुबनीः डीआरडीए के सभागार में दो जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. डीटीएफ की बैठक में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, हेल्थ मैनेजर, सीडीपीओ उपस्थित थी. इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के जिला प्रोग्राम मैनेजर दया शंकर निधि ने कहा कि जिले में 19 से 23 जनवरी 2014 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा.
बैठक में पोलियो की दवा की गुणवत्ता को लेकर कोल्ड चेन बनाये रखने, उच्च स्तरीय ट्रांजिट टीम का गठन करने, एपीएफ का समय से रिपोर्ट देन, समय से वैक्सिन लौटाने आदि पर चर्चा की गई. जिला टास्क फोर्स की बैठक में एसीएमओ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ सहित अन्य उपस्थित थे.
एक अन्य जिला टास्क फोर्स की बैठक में 23 जनवरी को डिवर्मिग शुरू करने को लेकर चर्चा हुई. इसके लिये स्कूल हेल्थ कोआर्डिनेशन की तरह से कहा गया कि अलबेंडाजोल की गोली सभी हेल्थ मैनेजर के द्वारा दी जायेगी. एडवर्स इवेंट प्रोटोकॉल पर भी चर्चा हुई. निर्देश दिया गया कि प्रोटोकॉल के आधार पर ही इलाज होगा. प्रोटोकॉल सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया. डिवर्मिग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी डॉक्टरों व हेल्थ मैनेजरों सहित अन्य को आवश्यक निर्देश दिया गया.
