दूसरे दिन हड़ताल पर रहे अिधकारी

मधुबनी : बीएसएनएल जिला कार्यपालक अधिकारियों का यूनाइटेड फोरम आॅल इंडिया ग्रेजुएट टेलकाम एंड आॅफिसर एसोसिएशन (एआईजीटीओए) एवं आल इंडिया बीएसएनएल एक्सक्यूटिव एसोसिएसन (अआई बीएसएनएल) के बैनर तले चल रहा हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. बीएसएनएल के जिला के एसडीओ अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हड़ताल 25 से 27 मई तक अखिल […]

मधुबनी : बीएसएनएल जिला कार्यपालक अधिकारियों का यूनाइटेड फोरम आॅल इंडिया ग्रेजुएट टेलकाम एंड आॅफिसर एसोसिएशन (एआईजीटीओए) एवं आल इंडिया बीएसएनएल एक्सक्यूटिव एसोसिएसन (अआई बीएसएनएल) के बैनर तले चल रहा हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. बीएसएनएल के जिला के एसडीओ अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हड़ताल 25 से 27 मई तक अखिल भारतीय स्तर पर हो रहा है.

उनके संघ की मुख्य मांगों में दो से तीन पे स्केल करने, सीपीएसयू के तहत कर्मियों को लाने, खान कमिटी की रिपोर्ट का अनुपालन करने, 30 प्रतिशत सेवांत लाभ देने सहित कई मांगें शामिल है. अगर इनकी मांगों की पूर्ति नहीं की गई तो 1 जून से बीएसएनएल के अधिकारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जायेंगे.

हड़ताल से सेवा प्रभावित
बीएसएनएल के अधिकारी वर्ग के हड़ताल से बीएसएनएल की सेवा प्रभावित हो रही है. उक्त दावा संघ के अधिकारी ही कर रहे है. हड़ताल पर जाने वाले अधिकारियों में एसडीओ बेनीपट्टी बालमुकुंद सिंहा, एसडीओ मुख्यालय अभिशेख कुमार सिंहा, मनोज कुमार एसडीओ फुलपरास, प्रियशील राय, सदानंद वर्णवाल, मनोरंजन श्रीवास्तव, बाबू लाल मौर्य, ओम प्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार, गणेश चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >