मोबाइल प्रूनर से हो रही पेड़ की कटाई

मधुबनीः पेड़ जीर्णोद्धार योजना के लक्ष्य को पूरा करने में विभाग जोर शोर से जुटा हुआ है. श्रमिकों की हो रही समस्या को दूर करने के तहत विभाग ने अब मशीन से पेड़ की कटाई का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत विगत दो तीन दिनों से पेड़ काटने के लिये मोबाइल प्रूनर नामक […]

मधुबनीः पेड़ जीर्णोद्धार योजना के लक्ष्य को पूरा करने में विभाग जोर शोर से जुटा हुआ है. श्रमिकों की हो रही समस्या को दूर करने के तहत विभाग ने अब मशीन से पेड़ की कटाई का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत विगत दो तीन दिनों से पेड़ काटने के लिये मोबाइल प्रूनर नामक मशीन से काम लिया जा रहा है. सोमवार को बासोपट्टी के किसान मो. इलियास के बगीचे का पेड़ मशीन से काटा गया. विभागीय अधिकारी ने बताया है कि प्रूनर मशीन से एक घंटे में 10 पेड़ तक काटा जा सकता है.

यदि सही तकनीशियन हो तो यह आंकड़ा अधिक भी हो सकता है. सरकारी खर्च पर यह मशीन किसान के बगीचे में जा कर पेड़ काटता है. फिर तकनीशियन व विशेषज्ञों द्वारा पेड़ में दवा लगाया जाता है. जिससे पेड़ में जल्द ही नये कपोले आ जाते हैं.

क्या है योजना

उद्यान विभाग द्वारा पुराने पेड़ को काट कर नया बनाने के लिये पेड़ जीर्णोद्धार योजना चलायी जा रही है. इस योजना के तहत वैसा पेड़ जो काफी वर्षो पुराना है और फलन क्षमता कम हो गयी है. उस पेड़ को तकनीकी रूप से काटा जाता है व कटे हुए तने पर दवा लगाया जाता है.

इस योजना के अनुसार कटे पेड़ में दो से तीन साल के अंदर नये पेड़ की तरह फल देने लगता है. पेड़ कटाई के दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी अजीत यादव, क्षेत्र सलाहकार पिंटू कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार सहित कई किसान उपस्थित थे.

शिविर आयोजित

मधुबनी. वाटसन हाइस्कूल के सभागार में 55 नये स्कूल भवन निर्माण के लिये इकरारनामा शिविर का आयोजन किया गया. इकरारनामा के बाद भवन निर्माण की राशि विमुक्त की जायेगी. इनमें सभी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय है जहां जमीन उपलब्ध हो गई है. इस अवसर पर सहायक अभियंता सुबोध कुमार ने शिविर को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >