रॉड से युवक को पीटा, भरती

चुनावी रंजिश में पांच युवकों ने मारकर िकया घायल मधुबनी : राजनगर प्रखंड के अंढीपट्टी गांव में चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति को रॉड से मार कर घायल कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के लिए आये घायल धीरेंद्र कुमार दास 25 के पिता मंगनू दास ने बताया […]

चुनावी रंजिश में पांच युवकों ने मारकर िकया घायल

मधुबनी : राजनगर प्रखंड के अंढीपट्टी गांव में चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति को रॉड से मार कर घायल कर दिया.
सदर अस्पताल में इलाज के लिए आये घायल धीरेंद्र कुमार दास 25 के पिता मंगनू दास ने बताया की राजनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव के बाद उस समय गांव के ही विजय दास, मुकेश दास सहित अन्य पांच लोगों ने मेरे लड़के को धमकी देकर कहा था कि एक सप्ताह के अंदर देख लेंगे.
गुरुवार की सुबह मेरे लड़के को इन लोगों ने लोहा के रॉड से मारकर घायल कर दिया. पीड़ित के परिजन ने बताया कि राजनगर थाना में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >